Railway News : रेल यात्रियों के लिए यह खबर पढ़ना जरुरी है। एक जुलाई से जहां फरक्का एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे वहीं किराए में 50 प्रतिशत कमी की जा सकती है। जिन ट्रेनों को अब से पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था। अब उनके नंबर बदल जाएंगे। स्पेशल ट्रेन का नंबर शून्य से शुरू होता था अब उन ट्रेनों को नियमित नम्बरों के साथ संचालित किया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन इसकी पहल करने जा रहा है। अब से पहले उत्तर रेलवे शून्य (0) लगाकर मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का चला रहा था। सूत्रों के मुताबिक़ इससे किराया भी लगभग 50 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है।
सहारनपुर मंडल में हुआ भाजपा का सफाया, कई मंत्रियो पर गाज गिरना तय
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में ज्यादातर ट्रेनों के नम्बरों में पहले शून्य यानी जीरो से शुरू किया जा रहा था। शून्य नंबर वाली ट्रेनों के यात्रियों से जनरल क्लास में यात्रा करने पर एक्सप्रेस का किराया लिया जाता था। लेकिन अब रेलवे विभाग इसमें बदलाव करने जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस का नंबर एक जुलाई से बदल जाएगा। 13413/83 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15733/43 होगा। ऐसे ही 13414/84 बठिंडा बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15734/44 रहेगा।
बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली पार्टी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के अलावा भाजपा का सहयोग करने के आरोप इनके नंबर भी बदलेंगे
ट्रेन | पुराना नंबर | नया नंबर |
लखनऊ-कानपुर मेमू | 04213 | 64203 |
कानपुर-लखनऊ मेमू | 04296 | 64204 |
लखनऊ-कानपुर मेमू | 04295 | 64211 |
कानपुर-लखनऊ मेमू | 04298 | 64212 |
कानपुर-लखनऊ मेमू | 04214 | 64214 |
अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू | 04203 | 64215 |
लखनऊ-अयोध्या कैंट मेमू | 04204 | 64216 |
उतरेटिया-कानपुर मेमू | 04297 | 64255 |
शिवपुर-उतरेटिया मेमू | 04107 | 64281 |
उतरेटिया-शिवपुर मेमू | 04108 | 64282 |
प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर | 04255 | 54253 |
लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर | 04256 | 54254 |
लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर | 04355 | 54331 |
बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर | 04356 | 54332 |
लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर | 04319 | 54337 |
शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर | 04320 | 54338 |