अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बीच अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति और चयन प्रक्रिया भी विवादों में आ गई है। ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए CEO की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब इसी पद की चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि ट्रस्ट ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया है। विवाद उस समय सामने आया…
Category: धर्म
संभल में 25 फीट ऊंचे मयूर गणेश की भव्य झांकी, मुस्लिम समाज ने चढ़ाया 2 कुंतल लड्डुओं का भोग
संभल : कभी उपद्रव और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला संभल अब धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर पेश कर रहा है। चंदौसी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकाली गई भव्य महा रथ यात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज की ओर से भगवान गणेश को दो कुंतल लड्डुओं का भोग चढ़ाया गया। इस पहल ने धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया और आयोजन में शामिल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। सोमवार शाम करीब छह बजे मुस्लिम समाज…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी
अज्ञात नंबर से आया फोन, 6 दिसंबर को शाही ईदगाह को नुकसान पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी; संत बोले- किसी धमकी से नहीं रुकेंगे मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा शुरू करने के ऐलान के बाद गोवर्धन स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह…
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का नाम कल हो सकता है तय, 5585 आवेदनों में से तीन नाम फाइनल
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई बैठक के बाद CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। कमेटी ने 5585 आवेदनों में से तीन नामों की संस्तुति की है। अब 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। ट्रस्ट…
बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस का वीडियो वायरल, क़ारी इसहाक़ गोरा ने जताई नाराज़गी, प्रशासन से की जांच और कार्रवाई की मांग
सहारनपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक एवं देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने नाराज़गी जताई है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि सबसे पहले वायरल वीडियो की वास्तविकता और…
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 6 दिसंबर को कारसेवा के ऐलान से हलचल, संतों की मांग पर उलेमाओं ने जताई चिंता
सहारनपुर : श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर चित्रगुप्त पीठ की ओर से 6 दिसंबर को कारसेवा के ऐलान के बाद धार्मिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रस्तावित कारसेवा की अनुमति देने की मांग की है। संतों का कहना है कि वे श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण चाहते हैं और इसके लिए अगले महीने जन्मभूमि की ओर कूच करेंगे।संतों के इस ऐलान के बाद देवबंदी उलेमाओं और मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शासन-प्रशासन…
सहारनपुर में 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तिरंगे के रंगों में सजी इस विशाल कांवड़ को शहीद जवानों को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा देश और समाज के लिए लगाने का संदेश दिया जा रहा है। सहारनपुर के गांव हंगावली के युवाओं…
पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर बाइक और गाड़ियों के साथ दौड़ने लगे शिव भगत
सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही हरिद्वार से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक कांवड़ यात्रा का रंग दिखाई देने लगता है। हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर लाखों शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना होते हैं। सावन के शुरुआती दिनों में जहां कांवड़ मार्गों पर पैदल कांवड़ियों की भीड़ रहती है, वहीं महाशिवरात्रि नजदीक आते ही अब डाक कांवड़ और सुपर फास्ट कांवड़ का दौर शुरू हो गया है।सहारनपुर से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर भी डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बाइक और गाड़ियों के…
कांवड़ियों पर विवादित बयान के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी पर FIR, देवबंदी उलेमाओं ने भी जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ यात्रा और शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके कथित बयान को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी…
सहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख की नोटों से अनोखी सजावट, यूपी पुलिस उठाई सुरक्षा की जिम्मेदारी
सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी कांवड़ तो आपने खूब देखी होगी, लेकिन सहारनपुर में एक ऐसी कांवड़ लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसे 2 लाख 70 हजार रुपये की नोटों से सजाया गया है। इस कांवड़ पर 10, 50, 100, 200 और 500 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। फूलों और सजावटी झालरों के बीच लगी नोट दूर…
