जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की नजर से बढ़ी हलचल, आजम खान के करीबी आसिम राजा बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

Jauhar University, Jauhar University Rampur, Mohammad Ali Jauhar University, Rampur News, Jauhar University Case,

रामपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी आसिम राजा ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित कार्रवाई, यूनिवर्सिटी की इमारतों के मूल्यांकन और संपत्तियों पर कब्जे से संबंधित खबरों पर सवाल उठाए। आसिम राजा ने कहा कि मीडिया में अटकलों के आधार पर खबरें चलाने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास…

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

Haryana's Government Schools

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 700 कंडम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और सभी भवनों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा किया जाए। नए भवनों में प्राकृतिक हवा के आवागमन की व्यवस्था, आधुनिक डिजाइन और सोलर सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में…

उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिली नौकरी, जापान बना पहली पसंद; धामी सरकार बढ़ाएगी भाषा प्रशिक्षण केंद्र

Overseas Job Opportunities for Uttarakhand Youth

देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कौशल विकास और विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक 106 युवा विदेश में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, 30 सऊदी अरब और एक युवा जर्मनी में कार्यरत है। सरकार अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मई 2023 में शुरू हुई थी योजना प्रदेश…

चार साल की उम्र में कमाल: मयन सैनी ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, 195 देशों के झंडे पहचानकर दिखाई प्रतिभा

Ambala Mayan Saini World Record

अंबाला : उम्र महज चार साल, लेकिन याददाश्त और पहचानने की क्षमता ऐसी कि हर कोई उसकी प्रतिभा की चर्चा कर रहा है। अंबाला जिले के महमूदपुर गांव के चार वर्षीय मयन सैनी ने दुनिया के देशों, उनके झंडों और विश्व मानचित्र की पहचान में अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। मयन की उपलब्धि से उसके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण उसके माता-पिता की मेहनत और बच्चे की प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। 1 मिनट 44 सेकंड…

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला, शिक्षक निलंबित; POCSO में FIR

Central Sanskrit University

पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर…

27 साल का संघर्ष लाया रंग, 59 की उम्र में बने टीजीटी संस्कृत शिक्षक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला नियुक्ति पत्र

बागपत : उम्र के इस पड़ाव पर जब ज्यादातर लोग नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की दौड़ से खुद को दूर कर लेते हैं, तब बागपत के बिजवाड़ा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने अपने हौसले और मेहनत से एक अलग मिसाल कायम की है। करीब 27 वर्षों तक लगातार प्रयास और संघर्ष करने के बाद 59 वर्ष 8 माह की उम्र में उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हुआ। 22 सितंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें नियुक्ति…

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश

सहारनपुर: डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही भर्ती मैदान में युवाओं की भीड़, उत्साह और देशसेवा का जज्बा देखने को मिला। भारतीय सेना में शामिल होने के सपने के साथ पहुंचे युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरे जोश के साथ भाग लिया।   भर्ती रैली का आयोजन ARO…

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी, फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई नीति

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी, फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई नीति

देहरादून : उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में प्रवेश लेने से पहले कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं देनी होंगी। तीन साल की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद ही डॉक्टरों को पीजी के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव…

राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब पेपर लीक पर 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ तक जुर्माना

Anti-Paper Leak Law, President Draupadi Murmu, Public Examination Paper Leaks,

नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कानून को और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब पेपर लीक से जुड़े मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुकदमों के जल्द निपटारे का रास्ता साफ हो गया है। कानून मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी गजट नोटिफिकेशन में संशोधन विधेयक को…

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: धरना खत्म, फिर भी रास्ते बंद होने का आरोप; एडमिशन लेने पहुंच रहे छात्रों को परेशानी

Jauhar University, Jauhar University Rampur, Mohammad Ali Jauhar University, Rampur News, Jauhar University Case,

रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहा विवाद धरना खत्म होने के बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी होने के बाद छात्रों ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में मंडल आयुक्त की ओर से अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, धरना खत्म होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के आसपास पुलिस की तैनाती और रास्तों पर…