प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत, NCTE से एक बार छूट की सिफारिश करेगी योगी सरकार

Government job appointment letter

लखनऊ : प्रयागराज में शिक्षक भर्ती के नियमों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रतियोगी छात्रों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को पत्र लिखकर प्रभावित अभ्यर्थियों को एक बार की छूट देने की सिफारिश करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य को प्रशासनिक जटिलताओं में नहीं उलझाया जाना चाहिए। दरअसल, प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्र लंबे…

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, सहारनपुर नगर निगम को मिला नया अपर नगर आयुक्त; 13 अफसरों की बदली जिम्मेदारी

Transfer of 13 PCS officers in UP

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन ने 13 अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर नगर निगम को भी नया अपर नगर आयुक्त मिला है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक सूरज कुमार यादव को नगर निगम सहारनपुर में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नई तैनाती के साथ नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में भी…

सहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी का आरोप, जबरन शराब पिलाने की कोशिश के मामले में दो पर मुकदमा

Case registered against two individuals in Saharanpur over allegations

सहारनपुर : इंजीनियर्स डे के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिला जूनियर इंजीनियर (JE) से कथित तौर पर बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला JE ने अपने ही विभाग के एक JE पर गर्दन पकड़कर शराब की बोतल मुंह से लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 15 सितंबर का बताया जा रहा है। देहरादून चौक स्थित संघ भवन में पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन…

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सहारनपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को अभियान की तैयारियों और…

यूपी में जमीन के काम अब खटाखट, नामांतरण-पैमाइश और बंटवारा होगा आसान; योगी सरकार ने शुरू किए 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म

यूपी में जमीन के काम अब खटाखट, नामांतरण-पैमाइश और बंटवारा होगा आसान; योगी सरकार ने शुरू किए 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर लोगों की भागदौड़ कम करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भूमि विभाजन, EWS प्रमाण-पत्र और खतौनी जैसे कामों को आसान बनाने के लिए राजस्व परिषद ने तीन नई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को धारा 116 पोर्टल, ईडब्ल्यूएस पोर्टल और सरलीकृत खतौनी का शुभारंभ किया गया। इन सुविधाओं के जरिए आवेदन से लेकर प्रकरण के निस्तारण तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और उसकी…

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

Uttrakhand CM Dhami in Action Mode

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, खेल और जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। बैठक का सबसे प्रमुख फैसला एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को बढ़ाने से जुड़ा रहा। लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों को कैबिनेट के इस फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्ताव में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों की…

आम Vs खास! मंत्री की दीवार टूटी तो जागा सिस्टम, दौड़े अफसर; आम आदमी की बारी कब?

Remove term: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को सरकारी सिस्टम की सक्रियता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने आम और खास के बीच प्रशासनिक तंत्र की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास की दीवार को ड्रेनेज में अतिक्रमण और जलभराव से नुकसान की आशंका के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्रेनेज की समस्या का कारण तलाशने में जुट गए। मामला कैंट रोड स्थित कैबिनेट मंत्री गणेश…

सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई, 11 डंपर और JCB सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप 

सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई

सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रातभर चले चेकिंग अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करते हुए 11 डंपर और एक JCB समेत कुल 12 वाहन सीज किए हैं। कई वाहनों में ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मिले कुएं की पुरातत्व विभाग ने की जांच, 20 फीट नीचे उतरकर लिए सैंपल

Saharanpur Collectorate Mosque Well

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान सामने आई करीब 20 फीट गहरी संरचना अब जांच का केंद्र बन गई है। संरचना मिलने के बाद प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी। सोमवार को लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची और मौके पर पहुंचकर करीब 20 फीट नीचे उतरकर संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण सामग्री और संरचना से जुड़े कुछ सैंपल भी लिए हैं। फिलहाल पुरातत्व विभाग ने इसे केवल ‘कूप जैसी संरचना’ बताया है और अंतिम निष्कर्ष देने…

उत्तराखंड वन विभाग में तबादलों का खेल! आदेश निकले, कर्मचारी नहीं हुए रिलीव; मुख्यालय की चिट्ठी भी बेअसर

Forest Department Employee Transfer

देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में इस बार हुए बंपर तबादलों पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने लंबे होमवर्क के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की, लेकिन करीब एक महीने बाद भी कई स्थानांतरण आदेश जमीन पर लागू नहीं हो सके हैं। कागजों में कर्मचारी नई जगह स्थानांतरित हो चुके हैं, मगर हकीकत में उन्होंने नई तैनाती ज्वाइन ही नहीं की। इससे विभागीय व्यवस्था और तबादला प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग में इस…