यूपी में 1 नवंबर से दवाओं की कीमतों पर नई व्यवस्था, अस्पतालों की फार्मेसियों को दिखानी होगी रेट लिस्ट

Saharanpur News

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अस्पतालों के भीतर संचालित फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी है। अब मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की खरीद दर और बिक्री दर की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फार्मेसियों को मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होने जा रही है। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में मनमानी की शिकायतों पर रोक लगाना और मरीजों को दवाओं के दाम समझने में मदद करना है। कुछ दिन पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी के दौरान…

सहारनपुर में कार से मिले 200 किलो सफेद रसगुल्ले, सैंपल जांच को भेजा; दस्तावेज न मिलने पर वाहन सीज

200 kg of white rasgullas found in a car in Saharanpur, samples sent for testing; vehicle seized for lack of documents

सहारनपुर : त्योहारों के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। इसी क्रम में नानौता में पुलिस चेकिंग के दौरान हुंडई वरना कार से करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में मिठाई मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रसगुल्लों का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया, जबकि शेष मिठाई को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। वहीं, आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान…

पंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स, 70 सीटों को मिली मंजूरी

National Institute of Ayurveda, Panchkula NIA, 70 PG Seats in Ayurveda, NCISM Approval, Ayurveda Education in Haryana, Ayurveda PG Courses 2026-27,

पंचकूला : हरियाणा में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में 14 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70 सीटों की अनुमति देते हुए लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। इस मंजूरी से संस्थान में आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं में उच्च शिक्षा के…

BRD मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट में रेडियोथेरेपी ठप, दो हफ्ते से कोबाल्ट मशीन खराब; मरीजों की बढ़ी परेशानी

Baba Raghav Das Medical College

गोरखपुर : बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD) की कैंसर यूनिट में कोबाल्ट मशीन खराब होने से रेडियोथेरेपी की सुविधा प्रभावित हो गई है। मशीन दो सप्ताह से अधिक समय से बंद बताई जा रही है। इसका सीधा असर उन कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तय अंतराल पर रेडिएशन थेरेपी की जरूरत होती है। दूर-दराज के जिलों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को अब दूसरे केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। बैटरी और UPS खराब होने से बंद हुई मशीन कैंसर…

उत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, 641 मरीज मिले, 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा 9 मरीज

Symptoms of Swine Flu

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून भले ही अब अंतिम चरण में पहुंच गया हो, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। स्वाइन फ्लू के कारण अब तक दो मरीजों…

250 CCTV कैमरों ने खोला नवजात चोरी का राज, हरिद्वार में मां की गोद में लौटा बच्चा

250 CCTV कैमरों ने खोला नवजात चोरी का राज, हरिद्वार में मां की गोद में लौटा बच्चा

सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को जनकपुरी पुलिस ने करीब दो दिन की लगातार पड़ताल के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से बरामद किया। मौके से आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला नवजात को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे…

सहारनपुर महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने पिता से बच्चा लेकर फरार हुई संदिग्ध महिला

Newborn stolen from Saharanpur Women's Hospital

सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात बच्चे के गायब होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक संदिग्ध महिला ने टीका लगवाने में मदद करने के बहाने बच्चे को उसके पिता से अपनी गोद में लिया और कुछ देर बाद बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सफेद कपड़ों में एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर जाती दिखाई दे रही…

सावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 48 में से 28 सैंपल फेल

सावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर 48 में से 28 सैंपल फेल

हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक साल में जिले से जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड बताया गया है। यह स्थिति उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। हापुड़ को दिल्ली-NCR के लिए मावा और…

मृदा परीक्षण के बिना नहीं बनेगी ओवरहेड टंकी, जल जीवन मिशन ने सख्त किए नियम

Water Life Mission Tanks Soil Test

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली ओवरहेड पेयजल टंकियों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसी भी ओवरहेड टंकी का निर्माण मृदा परीक्षण के बिना नहीं किया जाएगा। जल जीवन मिशन ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया है कि टंकी निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की मिट्टी की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। मृदा की भार वहन क्षमता, संरचना और अन्य तकनीकी मानकों की जांच के बाद ही…

लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, अमीनाबाद में 5 दवा कारोबारियों पर FIR; फर्जी बिलिंग के जरिए खपाई जा रही थीं दवाएं

Fake drug trade busted in Lucknow

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के एक कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। FSDA के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि कुछ दवा कारोबारी बिना…