यूपी में वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉर्म-7 में गड़बड़ियों की जांच करेगा चुनाव आयोग

Justice BR Gavai will be the next Chief Justice

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित तौर पर बड़ी संख्या में जमा किए जाने और उनमें गड़बड़ियों के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से इन शिकायतों के तथ्यों की जांच करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। अदालत ने याचिकाकर्ता को उन विसंगतियों का विवरण तैयार कर चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश भी दिया।…

अमित शाह का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, लागू करेंगे UCC

Uttar Pradesh Assembly elections

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं? शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में भाजपा…

उत्तराखंड के 8 लाख किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, खातों में आए 161.96 करोड़ रुपये

Saharanpur News

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत उत्तराखंड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 161.96 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। वहीं, देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये भेजे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। देहरादून में आयोजित हुआ पीएम-किसान उत्सव दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम

PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़े ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इन दस्तावेजों को सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा पर जोखिम पैदा हो सकता है। अदालत के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने मात्र से संभावित खतरे समाप्त नहीं होंगे। जस्टिस अमित महाजन की पीठ भारतीय…

20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में पानी की सप्लाई पर असर की आशंका

The Ganga Canal will be closed starting from the night of October 20; concerns arise regarding the potential impact on water supply in Delhi-NCR and Western UP.

हरिद्वार : हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर की वार्षिक बंदी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत समेत जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। गंगनहर बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इस बार गंगनहर की बंदी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से…

PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, सरकारी योजना के नाम पर वसूली; गृह मंत्रालय की चेतावनी

PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, सरकारी योजना के नाम पर वसूली; गृह मंत्रालय की चेतावनी

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रही वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क किया है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को आर्थिक सहायता और इनाम का लालच देकर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) ने सोमवार को इस…

भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता

भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता

नागपुर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश में होने वाले आंदोलनों, राजनीतिक उथल-पुथल, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव, युवाओं में नशे की समस्या और OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन होना स्वाभाविक है, लेकिन आंदोलनों का उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक लाभ हासिल करना। भागवत ने कहा कि समाज और व्यवस्था में कमियां होने के कारण लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, सलमान खान को भी चेतावनी; मुंबई में बढ़ी हलचल

Threat issued in the name of the Bishnoi gang following a shooting incident involving Tiger Shroff; Salman Khan also warned—heightened activity in Mumbai.

मुंबई : फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर बात नहीं मानने के बाद फायरिंग की गई। इसी पोस्ट में अभिनेता सलमान खान और उनके साथ काम करने…

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर; 15 पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर; 15 पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में

मुंबई : मायानगरी मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सात बजे अभिनेता को निशाना बनाकर उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। राहत की बात यह रही कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि मुंबई…

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ₹6,908 का बोनस घोषित; दैनिक मजदूरों को मिलेंगे ₹1,184

Counterfeit notes in Meerut bank chest, Counterfeit notes found in Meerut, Meerut crime news, Counterfeit currency,, Counterfeit notes in Meerut bank chest

नई दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने पात्र कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों को आर्थिक राहत देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने लेखा वर्ष 2025-26 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एड-हॉक बोनस) देने संबंधी आदेश जारी किया है। 15 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को अधिकतम ₹6,908 का एकमुश्त बोनस मिलेगा। वहीं, निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले दैनिक मजदूरों को ₹1,184 की राशि दी जाएगी। इस घोषणा से त्योहार के समय पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने की…