सहारनपुर : खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में सहारनपुर के क्रशर संचालकों और खनन कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। क्रशर्स यूनियन ने विभाग पर क्रशर मालिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उनकी शिकायतों और मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक जिले के सभी क्रशर बंद रखे जाएंगे। कारोबारियों ने 15 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद खनन सामग्री से लदी कोई भी गाड़ी नहीं भरने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 18 सितंबर से जिला मुख्यालय…
Category: बिजनेस
17.29 करोड़ के नकली नोटों के बीच नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 70 करोड़ के दावे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की जांच के बीच अब नकली सिक्कों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, करीब पांच लाख रुपये कीमत के अधबने सिक्के और सिक्के तैयार करने वाली मशीनरी बरामद की है। सबसे चौंकाने वाली बात पुलिस पूछताछ में सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों…
20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद, 10% कमीशन पर बाजार में खपाने का खुलासा; सहारनपुर में नेटवर्क की जांच
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इन्हें बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया है। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप…
सहारनपुर में 17.29 करोड़ की जाली करेंसी की जांच तेज, NIA के दो वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे करेंसी चेस्ट
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली और संदिग्ध करेंसी मिलने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी मामले की पड़ताल तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून से NIA के CO रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी सहारनपुर पहुंचे और करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड तथा अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। जांच एजेंसी का फोकस करेंसी के पूरे मूवमेंट को समझने पर है।…
सहारनपुर में 17.29 करोड़ की नकली करेंसी का नेटवर्क तलाश रही NIA, बैंकिंग सिस्टम से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसियां
सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। करोड़ों रुपये के जाली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर तक पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंच चुकी है। टीम नकली नोटों के स्रोत से लेकर उनके करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी को खंगाल रही है। NIA की टीम…
सहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद अब जांच का दायरा बैंक से आगे बढ़कर पूरे कैश ट्रेल तक पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड के साथ नोटों की…
PNB के करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले, ऑडिट में बड़ा राज खुला, चार के खिलाफ FIR
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट ब्रांच के करेंसी चेस्ट के ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले। इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम और करेंसी हैंडलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक के नोडल ऑफिसर अरुण कुमार चौबे की शिकायत के बाद सदर बाजार थाने में नकली नोट मामले में तीन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। इनमें डिविजनल ऑफिस के सीनियर…
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ ग्राहकों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी
सहारनपुर : देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपना 119वां स्थापना दिवस उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर बैंक शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ग्राहकों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक बी. निलेश कुमार एवं शाखा प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित…
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च: ₹79 महीने में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए क्या है खास
हैदराबाद : मेटा ने भारत में अपने नए वैकल्पिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus को सभी यूज़र्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह सब्सक्रिप्शन उन लोगों के लिए है जो WhatsApp को अधिक पर्सनलाइज़ और बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज़ करना चाहते हैं। इसकी कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है और नए यूज़र्स को पहले महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। यदि आपके WhatsApp में अभी Subscription का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो Google Play Store या Apple App Store…
नए LPG नियम : नियम तोड़े तो गैस सप्लाई बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइंस के बारे में
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने देश में कुकिंग गैस (LPG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को लेकर नए और सख्त नियम लागू किए हैं। सरकार की “एक परिवार, एक गैस कनेक्शन” पॉलिसी के तहत जारी इन गाइडलाइंस का मुख्य मकसद गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकना और सब्सिडी बांटने में ट्रांसपेरेंसी पक्का करना है। अगर कंज्यूमर तय समय में इनका पालन नहीं करते हैं, तो उनकी गैस सप्लाई बंद हो सकती है। नए नियमों के तहत ये हैं खास बदलाव और ज़रूरी…
