तीन तलाक के बाद चाचा से निकाह हलाला का दबाव, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Triple Talaq

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन तलाक देने और दोबारा ससुराल भेजने के लिए पति के चाचा से निकाह हलाला कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर शादी के बाद से ही गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर पथरी…

सहारनपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद का भी गला काटा, जिला अस्पताल रेफर

Wife's throat slit to death in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के नानौता कस्बे के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच…

बदसलूकी और लापरवाही पड़ी भारी, सुल्तानपुर के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित

BJP Troubles

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी कामकाज में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुल्तानपुर के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ वृहद जांच के आदेश भी दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में शासकीय पद की गरिमा के विपरीत आचरण, अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना समेत कई आरोप सामने आए हैं। शासन की ओर से की गई…

हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगे बोर्ड, 13 स्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई

Notice boards placed again on Haji Iqbal's attached properties; administration takes action at 13 locations.

सहारनपुर : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की कुर्क संपत्तियों को लेकर सहारनपुर में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को प्रशासन की टीमों ने जिले में करीब 13 स्थानों पर कुर्क की गई संपत्तियों पर दोबारा बोर्ड लगाने की कार्रवाई शुरू की। इन संपत्तियों पर पहले भी कुर्की के बाद प्रशासन की ओर से बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ कुछ स्थानों पर लगे बोर्ड टूट गए। इसके बाद अब उन स्थानों पर नए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य…

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट की दखल, 6.41 करोड़ की वसूली पर रोक; सरकार से मांगा जवाब

Mosque demolished on court orders

सहारनपुर/ प्रयागराज : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवादित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद कमेटी से 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति वसूलने के सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने यह आदेश मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में…

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा के ऐलान के बाद स्वामी सच्चिदानंद को पाकिस्तान से धमकी

अज्ञात नंबर से आया फोन, 6 दिसंबर को शाही ईदगाह को नुकसान पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी; संत बोले- किसी धमकी से नहीं रुकेंगे मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा शुरू करने के ऐलान के बाद गोवर्धन स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। स्वामी सच्चिदानंद का दावा है कि बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह…

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ की नकली करेंसी, फरार बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार

Fake Notes in PNB's Currency Chest

सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। NIA ने सोमवार, 7 सितंबर को अमित कुमार की गिरफ्तारी की…

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला बुलडोजर, पांचों गेट सील कर कोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण

Mosque demolished on court orders

सहारनपुर : सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई। जिला जज की अदालत के 2 सितंबर 2026 के आदेश के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई से पहले कलक्ट्रेट परिसर के सभी पांचों गेट सील कर दिए गए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मौके पर पीएसी, आरएएफ और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक मशीनरी को शुक्रवार रात ही कलक्ट्रेट परिसर में…

सहारनपुर में नकली नोटों का खेल! PNB करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ की फर्जी करेंसी, तीन प्रबंधकों समेत हाउसकीपर पर केस

Fake Notes in PNB's Currency Chest

सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से सामने आया नकली नोटों का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की बैंक शाखा की करेंसी चेस्ट में शुरुआती जांच के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। अब जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि करेंसी का ऑडिट और नोटों का सत्यापन अभी जारी है। ऐसे में अंतिम आंकड़ा और बढ़ सकता…

कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत; कई घायल, ATS समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

Fireworks Factory Explosion, Puramufti Explosion, Pipri News, Mohammadpur Village Incident, Kaushambi Explosion,

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ मकानों के हिस्से ढहने की भी बात सामने आई…