राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब पेपर लीक पर 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ तक जुर्माना

Anti-Paper Leak Law, President Draupadi Murmu, Public Examination Paper Leaks,

नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कानून को और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब पेपर लीक से जुड़े मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुकदमों के जल्द निपटारे का रास्ता साफ हो गया है। कानून मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी गजट नोटिफिकेशन में संशोधन विधेयक को…

शामली में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Former Kabaddi player murdered in Shamli

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 22 वर्षीय पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव निवासी मोहना उर्फ मोनू (22) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। मोनू कबड्डी का खिलाड़ी रह चुका था और वर्तमान में फसलों में दवाई का छिड़काव करने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक, मोनू शनिवार सुबह करीब 5:15…

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबीं तीन सगी बहनें, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव

Three sisters died due to drowning

गोरखपुर : कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित सिधरिया में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। यहां बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। जैसे ही बच्चियों के शव मिलने की खबर परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद…

सहारनपुर में नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ की बड़ी कार्रवाई! 20 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Drug Smuggler Arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक…

Kawad Yatra 2026 : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान

Temporary Police Stations, Kawad Yatra SAWAN 2026, Police Emergency Help Kawad Yatra, Kawad Yatra Temporary Stations, Kawad Yatra 2026,

सहारनपुर : सहारनपुर में सावन माह के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया और शिवभक्तों की सेवा कर प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर की पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे से है। यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ हर पर्व और…

इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में मासूम बच्चे की मौत, प्रेमी पर 6 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

A love affair on Instagram led to the death of an innocent child, A lover has been accused of murdering a 6-month-old child

सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गंगोह के दौलतपुर छन्नो गांव के रहने वाले इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शबाना इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी विशाल के साथ भाग गई और इस दौरान उनके छह महीने के बेटे समीर की मौत हो गई। इमरान का आरोप है कि विशाल ने उसके बेटे की हत्या कर दी और उसकी लाश मेरठ के नौचंदी इलाके में एक नाले में फेंक दी। पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज…

सहारनपुर में 17 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 जिलों के हजारों युवाओं को मिलेगा मौका

सहारनपुर में 17 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 जिलों के हजारों युवाओं को मिलेगा मौका

सहारनपुर : भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 17 अगस्त से 9 सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर…

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू, 350 कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी 24 घंटे निगरानी

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू, 350 कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी 24 घंटे निगरानी

सहारनपुर : सहारनपुर में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम (इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम) शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में इस हाईटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। यह कंट्रोल रूम यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस कार्रवाई का मुख्य केंद्र रहेगा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से फिलहाल…

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 480 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 480 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के…

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भी हुई कार्रवाई

Wanted accused arrested for raping a minor in Saharanpur, Action taken under POCSO Act

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना कोतवाली मंडी में…