आकाश आनंद का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 10 साल में विज्ञापन पर खर्च किए 7 हजार करोड़, 25 हजार स्कूल बंद

Akash Anand on Akhilesh Yadav

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। सोमवार को सहारनपुर के सौराणा में आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महंगाई, किसानों और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। आकाश आनंद ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में विज्ञापनों पर सात हजार करोड़…

सहारनपुर में कार से मिले 200 किलो सफेद रसगुल्ले, सैंपल जांच को भेजा; दस्तावेज न मिलने पर वाहन सीज

200 kg of white rasgullas found in a car in Saharanpur, samples sent for testing; vehicle seized for lack of documents

सहारनपुर : त्योहारों के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। इसी क्रम में नानौता में पुलिस चेकिंग के दौरान हुंडई वरना कार से करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में मिठाई मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रसगुल्लों का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया, जबकि शेष मिठाई को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। वहीं, आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान…

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पिछड़े सहारनपुर-मुजफ्फरनगर, मंडलायुक्त ने लगाई अधिकारियों की क्लास; लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

Remove term: Divisional Commissioner Saharanpur Divisional Commissioner Saharanpur

सहारनपुर : मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में संचालित विकास योजनाओं, कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों तथा लंबित वादों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। कई योजनाओं में खराब रैंकिंग मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और विभागीय योजनाओं की प्रगति बेहतर करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन…

सहारनपुर में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की धमकी; बोलीं- राजपूत की बेटी हूं, डरती नहीं

Threat against former BJP MLA

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद की पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गोली मारने और उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, उन्हें जनसुनवाई बंद करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मांगने की चेतावनी भी दी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो…

सात महीने की दौड़भाग के बाद कार्रवाई, 15 हजार रुपये लेते कानूनगो गिरफ्तार; किसान ने लगाए गंभीर आरोप

Saharanpur News, Saharanpur bribery case, Kanungo arrested, Anti-Corruption Team, Tehsil Sadar, land measurement

सहारनपुर : सहारनपुर की तहसील सदर में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। किसान मोहम्मद तारिक का आरोप है कि वह जमीन की पैमाइश कराने के लिए पिछले सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई। टीम ने आरोपी को थाना सदर बाजार…

इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा

MP Imran Masood spoke after Eid prayers

सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब भी सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्याशियों की…

सहारनपुर में 34 स्थानों पर हुआ रावण दहन, इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ वाले बयान की चर्चा

uttar-pradesh-saharanpur-ravan-dahan-imran-masood-dussehra

सहारनपुर : विजयादशमी का पर्व सहारनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। रेलवे मैदान में आयोजित दशहरा मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि चलने और…

90.59 लाख की साइबर ठगी में जब्त स्कोडा कार छुड़ाने की कोशिश, श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस

Attempt to recover a Skoda car seized in a ₹90.59 lakh cyber fraud case: Court issues notice to Shraddha Dubey

सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को छुड़ाने की कानूनी लड़ाई अब अदालत पहुंच गई है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से वाहन रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच के अनुसार, कथित ठगी की रकम से खरीदी गई इस…

सहारनपुर में विदेशी महिलाओं पर चढ़ा मां भगवती की भक्ति का रंग, श्री यंत्र महाअनुष्ठान में दिखा आस्था का अनूठा संगम

In Saharanpur, foreign women become immersed in devotion to Goddess Bhagwati; a unique confluence of faith is witnessed at the Shri Yantra Maha-Anushthan.

सहारनपुर : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र में भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष वातावरण बना हुआ है। यहां आयोजित 152वें श्री यंत्र महाअनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विदेशों से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार जर्मनी और लातविया से पहुंचीं महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण बनी हुई है। विदेशी श्रद्धालु भारतीय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रही हैं। वे संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करने के साथ भजन-कीर्तन में भी शामिल हो…

सरसावा में मनाई गई सम्राट मिहिर भोज की जयंती, घर-घर आयोजन का लिया संकल्प

सरसावा में मनाई गई सम्राट मिहिर भोज की जयंती, घर-घर आयोजन का लिया संकल्प

सहारनपुर : सरसावा क्षेत्र के गांव कुतुबपुर स्थित आशीर्वाद गार्डन में सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं किसान संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा और भारतीय किसान यूनियन ‘सेवक’ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके ऐतिहासिक योगदान और स्वर्णिम कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। सभा में…