देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद पुलिस ने क्राइम रुकने का नाटक किया। क्राइम पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक, ऑपरेशन नाइट वॉच, ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्रैकडाउन शुरू किए गए, लेकिन इसके बावजूद क्राइम बेरोकटोक जारी है। रविवार रात पटेल नगर थाना इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। युवक की गर्दन पर भी टूटी कांच की बोतल से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप…
