उत्तराखंड वन विभाग में तबादलों का खेल! आदेश निकले, कर्मचारी नहीं हुए रिलीव; मुख्यालय की चिट्ठी भी बेअसर

Forest Department Employee Transfer

देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में इस बार हुए बंपर तबादलों पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने लंबे होमवर्क के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की, लेकिन करीब एक महीने बाद भी कई स्थानांतरण आदेश जमीन पर लागू नहीं हो सके हैं। कागजों में कर्मचारी नई जगह स्थानांतरित हो चुके हैं, मगर हकीकत में उन्होंने नई तैनाती ज्वाइन ही नहीं की। इससे विभागीय व्यवस्था और तबादला प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग में इस…

बर्फ पर भारत की बड़ी परीक्षा, देहरादून में 14 देशों के स्केटर्स के बीच नंबर-1 की जंग

Skating Trophy 2026 in Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इन दिनों सिर्फ पहाड़ों और पर्यटन के लिए नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स के बड़े मंच के रूप में भी अपनी पहचान बना रही है। हिमाद्रि आइस रिंक में इंटरनेशनल शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो चुका है। 14 देशों के शीर्ष स्केटर्स की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया है। भारत के सामने जहां एशिया की मजबूत टीमों को चुनौती देने का लक्ष्य है, वहीं हिमाद्रि आइस रिंक के पास खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन स्थल के…

सीएम धामी के बाद पत्नी गीता धामी ने उठाया ‘जिहाद’ का मुद्दा, सरकार के काम गिनाए

सीएम धामी के बाद पत्नी गीता धामी ने उठाया 'जिहाद' का मुद्दा सरकार के काम गिनाए

देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे उठाए। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि समाज में कानून और नियमों का होना जरूरी है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे…

पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर बाइक और गाड़ियों के साथ दौड़ने लगे शिव भगत

After the padayatra it's now the turn of the dak kanwad, Shiva devotees racing on the roads with bikes and cars.

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही हरिद्वार से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक कांवड़ यात्रा का रंग दिखाई देने लगता है। हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर लाखों शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना होते हैं। सावन के शुरुआती दिनों में जहां कांवड़ मार्गों पर पैदल कांवड़ियों की भीड़ रहती है, वहीं महाशिवरात्रि नजदीक आते ही अब डाक कांवड़ और सुपर फास्ट कांवड़ का दौर शुरू हो गया है।सहारनपुर से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर भी डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बाइक और गाड़ियों के…

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी, फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई नीति

MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी, फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई नीति

देहरादून : उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में प्रवेश लेने से पहले कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं देनी होंगी। तीन साल की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद ही डॉक्टरों को पीजी के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव…

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, जिला 8 जोन और 52 सेक्टर में बांटा गया

Havy Kawad

सहारनपुर : सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 8 जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई…

कांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, भगवानपुर बॉर्डर से होंगे डायवर्ट; जानिए पूरी वजह

Elevated Road Dehli-Dehradun

देहरादून : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त रखने की बड़ी चुनौती है। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली और देहरादून के…

सीएम धामी ने चैंपियनों का बढ़ाया हौसला, ऋषिकांता सिंह और अनाहत सिंह को दी बधाई

Kawad Yatra 2025

देहरादून : स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित हो रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांता सिंह और स्क्वैश में अनाहत सिंह की उपलब्धियों ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऋषिकांता सिंह ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग…

हरिद्वार में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ‘जब सरकार तक आवाज नहीं पहुंचती, तब आंदोलन होते हैं’

Bharatiya Kisan Union Tikait Mahapanchayat, Rakesh Tikait in Haridwar, Bharatiya Kisan Union Mahapanchayat, Rakesh Tikait on the Delhi Lathi Charge, Rakesh Tikait in Haridwar,

हरिद्वार : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरिद्वार में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती, तब आंदोलन करना मजबूरी बन जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और आंदोलन उसी अधिकार का हिस्सा हैं। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की…

मसूरी सुमित मौत मामला: प्रेमिका समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

Murder in Haridwar

देहरादून : मसूरी क्षेत्र में युवक सुमित पाल का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में सुमित की कथित प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुमित पाल 8 जुलाई 2026 से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 जुलाई को मसूरी के हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास…