मानेसर : हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन मानेसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण को केवल एक सरकारी कार्यक्रम या औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी हर नागरिक की है…
Category: राज्य
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हरियाणा में बड़े आयोजन, 35 हजार युवा तिरंगा मैराथन में होंगे शामिल
चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की…
मिर्जापुर में धर्मांतरण के आरोपी इमरान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क, जिम मामले में बड़ी कार्रवाई
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चर्चित जिम मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। धर्मांतरण, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे इमरान खान की प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र स्थित करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मिर्जापुर और प्रयागराज पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने की। मिर्जापुर पुलिस के मुताबिक, इमरान खान पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि वह जिम की आड़ में…
कासगंज में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत समेत 87 लोगों पर FIR, संपत्ति विवाद में कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई
कासगंज : फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कासगंज जिले के सहावर थाने में सांसद मुकेश राजपूत समेत 37 नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। दर्ज मुकदमे में लूटपाट, मारपीट, जबरन कब्जा और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सहावर कस्बे के मोहल्ला अवंती बाई नगर स्थित एक मकान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता…
अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम के खिलाफ देवबंद में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
देवबंद : भारतीय-अमेरिकी नागरिक और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरेंद्र चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने X के जरिए सहारनपुर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया था। आरोप है कि एक ऑनलाइन क्विज के दौरान मुफ्ती यासिर…
“इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, कुरआन और सुन्नत के मुताबिक चलेगा” : उलेमा
सहारनपुर : मुस्लिम महिलाओं में पर्दे को लेकर बदलती सोच पर देवबंदी उलेमा और जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम महिलाओं को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने जमाने की बात है, अब समय बदल गया है” बेहद अफसोसनाक है। मौलाना गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की महत्वपूर्ण शिक्षाओं में शामिल है और इसे केवल बदलते समय या आधुनिक जीवनशैली के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए।…
पंजाब चुनाव से पहले सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात, क्या फिर साथ आएंगे अकाली दल और बीजेपी?
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब में एक बार फिर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अभी तक अकाली दल या बीजेपी की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को आगामी विधानसभा…
VHP प्रेसिडेंट के ‘मंदिर वापस करो’ वाले बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने एतराज़ जताया, मौलाना राशिद सिद्दीकी ने उठाए सवाल
सहारनपुर : विश्व हिंदू परिषद (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार के मंदिर मैनेजमेंट को लेकर दिए गए बयान ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है। कुमार ने कहा कि भविष्य में VHP अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सरकारों से मांग करेगी कि हिंदू मंदिरों का कंट्रोल हिंदू समुदाय को वापस दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी बड़े आंदोलन की ज़रूरत पड़ी, तो संगठन उससे पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने गोरक्षा कानूनों को मज़बूत करने की भी मांग की और मंदिरों की आज़ादी के लिए संघर्ष जारी रखने…
12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे SSP अभिनंदन, बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त
सहारनपुर : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त सहारनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा और यातायात व्यवस्था को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण में एसएसपी अभिनंदन खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान पुलिस की एक खास कार्रवाई चर्चा में रही। पुलिसकर्मी 12 फीट लंबे पाइप और इंचीटेप की मदद से कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे वाहनों की…
कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज को लेकर देवबंद से अमन का संदेश, उलेमाओं ने की सहयोग और भाईचारे की अपील
सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार को जुमे की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच सहारनपुर के देवबंद से मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों ने अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और देवबंदी उलेमाओं ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि इस शुक्रवार लोग जहां तक संभव हो, अपने मोहल्ले की नजदीकी मस्जिद में ही जुमे की नमाज अदा करें और अनावश्यक भीड़ से बचें।…
