फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तिलक कॉलेज में आयोजित समारोह में 196 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें हिंदू समाज के 129 और मुस्लिम समाज के 67 जोड़े शामिल रहे। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार और घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास खंडों और नगरीय निकायों से…

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार

मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बसपा, रालोद, सपा और भाजपा में रह चुके राजपाल सैनी शुक्रवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत हो चुकी है। समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे राजपाल सैनी की सपा में वापसी को पश्चिमी यूपी की सियासत के लिहाज से अहम माना…

सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई

Drug smuggler arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि…

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर धरने से माता-पिता हिरासत में, राहुल-प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

Ankita Bhandari Murder Case

देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर दिल्ली में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। बेटी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अंकिता…

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां

Action Against Mafia in UP

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और उनके कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हवेलियां और हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में…

शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या

Shiva Sharma murder mystery

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या या किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा ने कहा कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर,…

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है। नेपाल के महिम नगर में…

मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Sahil-Muskan: Death Sentence

मेरठ : देशभर में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। बुधवार को दोनों की वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई, जिसके बाद अदालत ने…

पंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स, 70 सीटों को मिली मंजूरी

National Institute of Ayurveda, Panchkula NIA, 70 PG Seats in Ayurveda, NCISM Approval, Ayurveda Education in Haryana, Ayurveda PG Courses 2026-27,

पंचकूला : हरियाणा में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में 14 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70 सीटों की अनुमति देते हुए लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। इस मंजूरी से संस्थान में आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं में उच्च शिक्षा के…

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

Haryana's Government Schools

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 700 कंडम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और सभी भवनों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा किया जाए। नए भवनों में प्राकृतिक हवा के आवागमन की व्यवस्था, आधुनिक डिजाइन और सोलर सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में…