हरियाणा में 320 करोड़ से बदलेगी ITI की तस्वीर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Haryana News

चंडीगढ़ : हरियाणा में युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक में पीएम-सेतु योजना के क्रियान्वयन और बजट प्रावधानों को मंजूरी दी गई। इसके तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर की 320.44 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना का उद्देश्य सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाना और युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करना है। कुरुक्षेत्र क्लस्टर पर खर्च होंगे 320.44…

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: चारों शिक्षक सीटों पर हारे मौजूदा उम्मीदवार, नवल किशोर यादव का 30 साल पुराना किला ढहा

Bihar MLC Election Results, Naval Kishore Yadav defeated, Madan Mohan Jha defeated, Naval Kishore Yadav, Madan Mohan Jha,

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चारों सीटों पर मौजूदा विधान पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सामने आया, जहां भाजपा के नवल किशोर यादव करीब 30 साल पुराना अपना दबदबा बरकरार नहीं रख सके। वहीं, दरभंगा, सारण और तिरहुत सीटों पर भी नए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। पटना में राजद ने भाजपा को दिया झटका पटना शिक्षक…

UP MLC चुनाव: वाराणसी में भाजपा को झटका, 2027 से पहले कई सीटों पर सपा की बढ़त

MLC Election Results

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया है। वहीं, भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद समेत चार सीटों पर जीत हासिल की है। 11 में से पांच सीटों के नतीजे घोषित शिक्षक और स्नातक एमएलसी की 11 सीटों में से पांच…

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की नजर से बढ़ी हलचल, आजम खान के करीबी आसिम राजा बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

Jauhar University, Jauhar University Rampur, Mohammad Ali Jauhar University, Rampur News, Jauhar University Case,

रामपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी आसिम राजा ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संभावित कार्रवाई, यूनिवर्सिटी की इमारतों के मूल्यांकन और संपत्तियों पर कब्जे से संबंधित खबरों पर सवाल उठाए। आसिम राजा ने कहा कि मीडिया में अटकलों के आधार पर खबरें चलाने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास…

मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव में भाजपा का दबदबा, शिक्षक संगठनों का वर्चस्व खत्म; 2027 के लिए बढ़ा सियासी उत्साह

Meerut Saharanpur Division Graduate

मेरठ/सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, पारंपरिक शिक्षक संगठनों को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों ने दूसरे स्थान पर रहकर अपनी स्थिति मजबूत करने का दावा किया है। इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों से…