बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों को राहत, 26 सितंबर तक खातों में आएगी सितंबर की सैलरी-पेंशन

Relief for employees ahead of the bank strike: September salaries and pensions to be credited to accounts by September 26.

देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन का भुगतान तय समय से पहले किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में 26 सितंबर 2026 तक सितंबर महीने की वेतन और पेंशन की राशि पहुंचा दी जाए। यह फैसला देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल…

लद्दाख की तीन चोटियों पर पिथौरागढ़ के दो युवाओं ने लहराया परचम, कठिन हालात में हासिल की कामयाबी

Businessman and mountaineer Mukesh Lokesh

पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम और ऊंची पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के तहत लद्दाख की तीन प्रमुख चोटियों को फतह किया। दोनों ने माउंट कांग यात्से-1, माउंट जोजोंगो वेस्ट और माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल चढ़ाई की। अभियान के दौरान मुकेश और लोकेश ने करीब 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, करीब 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और…

तीन तलाक के बाद चाचा से निकाह हलाला का दबाव, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Triple Talaq

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन तलाक देने और दोबारा ससुराल भेजने के लिए पति के चाचा से निकाह हलाला कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर शादी के बाद से ही गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर पथरी…

अबकी बार चलेगा ‘वोट का बुलडोजर’, रायबरेली में बोले अखिलेश यादव- 2027 में मुकाबला PDA बनाम BJP

Loksabha Election

लखनऊ/रायबरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से PDA रथयात्रा की शुरुआत की। लखनऊ से रायबरेली तक जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बछरावां सीमा के चुरुआ स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अखिलेश यादव PDA रथ पर सवार हुए। इसके बाद रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रायबरेली की जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का मुकाबला BJP बनाम…

सहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज

Counterfeit notes in Meerut bank chest, Counterfeit notes found in Meerut, Meerut crime news, Counterfeit currency,, Counterfeit notes in Meerut bank chest

मेरठ : सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है, इसी बीच मेरठ से भी नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले हैं। मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगल पांडे नगर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने…

85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से कैश बरामद होने का दावा

Mining officer and clerk arrested

शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और लिपिक सद्दाम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। विजिलेंस टीम बरामद रकम की गिनती करा रही है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को…