यूपी में 1 नवंबर से दवाओं की कीमतों पर नई व्यवस्था, अस्पतालों की फार्मेसियों को दिखानी होगी रेट लिस्ट

Saharanpur News

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अस्पतालों के भीतर संचालित फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी है। अब मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की खरीद दर और बिक्री दर की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फार्मेसियों को मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होने जा रही है। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में मनमानी की शिकायतों पर रोक लगाना और मरीजों को दवाओं के दाम समझने में मदद करना है। कुछ दिन पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी के दौरान…

आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत, फिर भी जेल से रिहाई पर संकट; ईडी केस में पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड

Azam Khan granted bail by High Court, yet his release from jail remains uncertain; police seek custody remand in ED case.

रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद जेल से रिहाई का रास्ता साफ नहीं हुआ है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एफआईआर से जुड़े मामले में रामपुर पुलिस ने आजम खान को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। विवेचक की ओर से इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। सोमवार को होने वाली सुनवाई अहम मानी जा रही है। अदालत ने आजम…

गुलाबजल के कारोबार की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, जालौन में 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Drug trafficking in Uttar Pradesh

जालौन : बाहर से गुलाब की खुशबू और भीतर नशीले पदार्थों का कथित कारोबार! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ऐरी रमपुरा गांव में सामने आए इस मामले ने जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। यहां गुलाबजल बनाने के नाम पर टीनशेड के भीतर कथित तौर पर ड्रग्स तैयार की जा रही थी। कई महीनों से चल रही इस गतिविधि पर गुरुवार तड़के उस समय कार्रवाई हुई, जब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, केमिकल और…

सहारनपुर में कार से मिले 200 किलो सफेद रसगुल्ले, सैंपल जांच को भेजा; दस्तावेज न मिलने पर वाहन सीज

200 kg of white rasgullas found in a car in Saharanpur, samples sent for testing; vehicle seized for lack of documents

सहारनपुर : त्योहारों के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। इसी क्रम में नानौता में पुलिस चेकिंग के दौरान हुंडई वरना कार से करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में मिठाई मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रसगुल्लों का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया, जबकि शेष मिठाई को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। वहीं, आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान…