देहरादून : उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। विपक्ष सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कांग्रेस पर पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा…
Day: September 14, 2026
अंतिम संस्कार में मचा बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे चले, 5 घायल
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम में रविवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही…
17.29 करोड़ के नकली नोटों के बीच नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 70 करोड़ के दावे ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की जांच के बीच अब नकली सिक्कों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, करीब पांच लाख रुपये कीमत के अधबने सिक्के और सिक्के तैयार करने वाली मशीनरी बरामद की है। सबसे चौंकाने वाली बात पुलिस पूछताछ में सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों…
मां के दर्शन की ऐसी आस्था… अचानक उफनी नदी, भागकर बचाई जान; फिर भी नहीं रुके श्रद्धालु
सहारनपुर : शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश का पानी कब आफत बनकर सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सोमवार को सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मंदिर के सामने से होकर गुजरने वाली बरसाती नदी में अचानक पहाड़ों से तेज बहाव के साथ पानी आ गया। कुछ ही देर में नदी उफान पर पहुंच गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी के आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। गनीमत रही कि…
