हाईवे पर महिलाओं की कार का पीछा, रोकने की कोशिश और गाली-गलौज; नशे में चार युवक हिरासत में

Drunken youths found in a car

हरिद्वार : बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवक नशे की हालत में महिलाओं की कार के पीछे लग गए। युवकों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और गाली-गलौज की। महिलाओं ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिकायत मिलने के…

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गायब आयुष, पिता ने कराया अपहरण केस; बेटे ने वीडियो में कहा- मैं ठीक हूं

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गायब आयुष, पिता ने कराया अपहरण केस; बेटे ने वीडियो में कहा- मैं ठीक हूं

शामली : दवा व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब एक और नया मोड़ सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद आयुष के घर वापस नहीं लौटने पर उसके पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत पुलिस से की है। दूसरी ओर आयुष मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पिता के आरोपों को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि वह पूरी तरह ठीक है और अपनी इच्छा से रह रहा है। पिता…

जापान से मेडल लेकर लौटी मेरठ की बेटी, पारुल चौधरी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Meerut's daughter returns with a medal from Japan; a massive crowd turns out to welcome Parul Chaudhary.

मेरठ : एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर लौटीं मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी का गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पारुल मेरठ पहुंचीं तो काशी टोल प्लाजा पर उनके परिवार, खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर पारुल का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें खुली गाड़ी में उनके गांव एकलौता के लिए रवाना किया गया। टोल प्लाजा पर स्वागत के लिए जुटे…

BRD मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट में रेडियोथेरेपी ठप, दो हफ्ते से कोबाल्ट मशीन खराब; मरीजों की बढ़ी परेशानी

Baba Raghav Das Medical College

गोरखपुर : बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD) की कैंसर यूनिट में कोबाल्ट मशीन खराब होने से रेडियोथेरेपी की सुविधा प्रभावित हो गई है। मशीन दो सप्ताह से अधिक समय से बंद बताई जा रही है। इसका सीधा असर उन कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तय अंतराल पर रेडिएशन थेरेपी की जरूरत होती है। दूर-दराज के जिलों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को अब दूसरे केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। बैटरी और UPS खराब होने से बंद हुई मशीन कैंसर…