अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बीच अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति और चयन प्रक्रिया भी विवादों में आ गई है। ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए CEO की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब इसी पद की चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि ट्रस्ट ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया है। विवाद उस समय सामने आया…
Day: September 15, 2026
‘बागबान’ जैसी कहानी हकीकत में बदली, चार बेटों ने बांट लिए मां-बाप; 80 की मां ने 85 साल के पति से मांगा तलाक
बुलंदशहर : साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागबान’ में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के व्यवहार ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। अब इसी तरह का मामला बुलंदशहर में सामने आया है। यहां चार बेटों ने अपने 80 वर्षीय मां और 85 वर्षीय पिता को अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग घरों में बांट दिया। करीब छह दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने वाले पति-पत्नी जब अलग हुए तो उनके बीच गलतफहमियां बढ़ने लगीं। बात इतनी बिगड़ी कि 80 वर्षीय वृद्धा अपने पति से तलाक मांगने पुलिस के…
संभल में 25 फीट ऊंचे मयूर गणेश की भव्य झांकी, मुस्लिम समाज ने चढ़ाया 2 कुंतल लड्डुओं का भोग
संभल : कभी उपद्रव और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला संभल अब धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर पेश कर रहा है। चंदौसी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकाली गई भव्य महा रथ यात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज की ओर से भगवान गणेश को दो कुंतल लड्डुओं का भोग चढ़ाया गया। इस पहल ने धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया और आयोजन में शामिल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। सोमवार शाम करीब छह बजे मुस्लिम समाज…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर
सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सहारनपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को अभियान की तैयारियों और…
खनन विभाग से भिड़े सहारनपुर के क्रशर कारोबारी, आधी रात से काम बंद; 18 सितंबर से धरना, टैक्स भुगतान रोकने का ऐलान
सहारनपुर : खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में सहारनपुर के क्रशर संचालकों और खनन कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। क्रशर्स यूनियन ने विभाग पर क्रशर मालिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उनकी शिकायतों और मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक जिले के सभी क्रशर बंद रखे जाएंगे। कारोबारियों ने 15 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद खनन सामग्री से लदी कोई भी गाड़ी नहीं भरने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 18 सितंबर से जिला मुख्यालय…
