सहारनपुर : सहारनपुर के गांव झबीरण में बुधवार की सुबह का माहौल कुछ अलग था। घर-आंगन में खुशी थी, मोबाइल फोन लगातार बज रहे थे और हर कोई एक ही खबर सुनना चाहता था—प्राची ने गोल्ड जीत लिया। जापान के आइची प्रांत में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। इस टीम का हिस्सा रहीं सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी ने तीन साल पहले अपनी मां से किया वादा पूरा कर दिया। प्राची के लिए यह सिर्फ एक स्वर्ण पदक नहीं…
