सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर : सहारनपुर में शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये तक पहुंचने के बाद भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। शिकायतकर्ता ने बैंक खातों और दस्तावेजों में कथित…

डेनिस शराब विवाद पर हरीश रावत का पलटवार, बोले- जांच कराएं सुबोध उनियाल

हरीश रावत, राजनीति न्यूज, HARISH RAWAT, Harish Rawat, Political News, Dehradun News, Political News,

देहरादून : उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा पर पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में घोटाला हुआ है, तो सरकार जांच कराए। वह खुद टास्क फोर्स के सामने पेश होने को तैयार हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भाजपा लगातार डेनिस शराब को लेकर उन्हें घेरती रही है। उन्होंने…

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे बसपा कार्यकर्ता, मायावती ने दोहराई भारत रत्न की मांग

Demise of BSP founder Kanshi Ram

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहे। आकाश आनंद ने छुए मायावती के पैर कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद का मायावती के प्रति सम्मान चर्चा में रहा। समर्थकों के सामने…