उत्तराखंड में मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की नई व्यवस्था अटकी, अधिकारियों की तैनाती नहीं; फिलहाल पुराने सिस्टम से खरीदी जाएंगी दवाइयां

The new system for the Medical Supply Corporation in Uttarakhand has hit a snag, as no officials have been appointed yet; for the time being, medicines will continue to be procured through the old system.

देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीद व्यवस्था को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से गठित मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की नई व्यवस्था फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है। शासनादेश जारी होने के बावजूद निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई है। इस वजह से दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और रसायनों की खरीद नई व्यवस्था के तहत शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को पुरानी व्यवस्था पर ही वापस लौटना पड़ा है। अब कॉरपोरेशन में स्टाफ की तैनाती होने तक…

सीएम योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Yogi Adityanath mother Passing of Savitri Devi

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने फोन पर बातचीत के दौरान इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। मां के निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। सावित्री देवी की उम्र करीब 88 वर्ष थी। वह एक गृहिणी थीं और अपने परिवार के…

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती- अयोध्या से नामांकन करो, मैं भी मैदान में उतरूंगा; रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को अब याद आ रहे राम

MLC Election Results

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। योगी ने अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते…

अमेरिका में बैठे एनआरआई से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, फरार बदन सिंह बद्दो पर मेरठ में मुकदमा दर्ज

Case against Badan Singh Baddo

मेरठ : उत्तर प्रदेश के कुख्यात और पांच लाख रुपये के इनामी फरार बदन सिंह बद्दो की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे एक एनआरआई से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मेरठ के टीपीनगर थाने में बदन सिंह बद्दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वायरल ऑडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। इस मामले में बदन सिंह बद्दो की बहन को भी आरोपी पक्ष में शामिल किया…