पंजाब चुनाव 2027: राहुल गांधी की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस, नशा और कानून-व्यवस्था पर घेरेगी AAP

Election Commission is colluding with BJP to destroy democracy, Rahul Gandhi alleges massive 'vote theft' - Rahul Gandhi

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनौती देने के लिए कमर कस ली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के साथ ही कांग्रेस के व्यापक चुनावी अभियान की शुरुआत होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल…

फ्रांस से लौटते ही विवादों में घिरे भगवंत मान, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने और 50 हजार रुपये वसूली का दावा

Bhagwant Mann Delhi Airport controversy

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फ्रांस यात्रा से लौटने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना को लेकर बड़ा दावा किया है। मान के मुताबिक, 21 अक्टूबर को उन्हें एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया और उनके प्रतिनिधिमंडल के सामान में कथित कमियां निकालकर 50 हजार रुपये का भुगतान कराया गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सीमा शुल्क विभाग ने नियमों के उल्लंघन के…

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’ 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

सहारनपुर : पंजाब के अमृतसर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की कथित सप्लाई लाइन का मेरठ एसटीएफ ने खुलासा किया है। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध हथियारों के साथ 12 बोर के 425 कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद जांच का दायरा अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे बढ़कर हथियारों के स्रोत, संभावित खरीदारों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित हो गया है। एसटीएफ…

मोहाली बम साजिश जांच में सहारनपुर कनेक्शन, देवबंद के युवक को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

Saharanpur connection in Mohali bomb plot probe, Deoband youth arrested in joint operation

सहारनपुर : पंजाब के मोहाली में सामने आए कथित बम साजिश मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले तक पहुंच गई है। जांच के दौरान देवबंद क्षेत्र का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवबंद क्षेत्र के बचीटी गांव निवासी मोहम्मद मोहतसीम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक वर्तमान ग्राम प्रधान का भाई है। जानकारी के अनुसार, मोहाली के…

बिलासपुर में मालगाड़ी और यात्री ट्रेन में टक्कर, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत और कई घायल,  बचाव अभियान जारी – Bilaspur Train Accident

Bilaspur Train Accident

बिलासपुर : बिलासपुर के लालखदान में हावड़ा रूट पर एक मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे और स्थानीय बचाव दल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। रेल परिचालन रोक दिया गया है और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। दुर्घटना की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बिलासपुर रेल मंडल के लालखदान क्षेत्र…

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, एसजीपीसी को पांचवीं बार मिला ईमेल, जांच में जुटी एजेंसियां – Golden Tample

Golden Tample Threat

अमृतसर : सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) को बम से उड़ाने के संबंध में तीन दिनों में पांच ईमेल मिले हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने इस पर चिंता व्यक्त की है। अमृतसर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को बम की धमकी मिलने के बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री दरबार साहिब को लेकर मिल रहे धमकी भरे ईमेल पर…

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, वकीलों ने खाली कराया परिसर, पहुंची कमांडो गाड़ियां – Haryana High Court bomb threat

Haryana High Court bomb threat

चंडीगढ़ : गुरूवार को हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट को बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में बम की तलाश में छानबीन की और संदिग्द लोगों से पूछताछ की है। वहीं, हाईकोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। साथ ही बार एसोसिएशन ने भी दोपहर 2 बजे तक अपना कामकाज बंद रखा। दोपहर बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। अब स्थिति सामान्य हो गई…

पकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे ड्रोन और मिसाइल, धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने में हुआ नाकाम, अब सेना ने किये इंतजाम – Golden Tample

Operation Sindoor 2.0

अमृतसर : पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में सिखों के पवित्र पूजा स्थल स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) को निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि ऐसा पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी हमलों के खिलाफ भारत की कार्रवाई के मद्देनजर किया गया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। यह हमला 8 मई की रात को हुआ था। पाकिस्तान ने अंधेरे की आड़ में ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल…

पीएम मोदी ने सेना को बताया भविष्य का प्लान, बौखला जाएगा पाकिस्तान – PM Modi On Operation Sindoor

PM Modi On Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। भारतीय सेना ने दिखाया कि अगर उन्हें खुली छूट दी जाए तो वे कितनी दूर तक जा सकते हैं, कितनी तबाही मचा सकते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भविष्य का प्लान सौंप दिया है। पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने भारत के 3 संकल्प गिनाए, जो पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब होंगे। पीएम मोदी ने कहा, अब अगर कोई हमला हुआ तो भारत जवाब…

‘हम उनके घर में घुसकर मारेंगे, भागने का मौका भी नहीं देंगे’, आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को चेताया – PM Modi At Adampur Airbase

PM Modi At Adampur Airbase

आदमपुर एयरबेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आतंकवादी छिप सकें, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे और भागने का मौका भी नहीं देंगे।’ आपको बता दें कि मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने…