बुलंदशहर : साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागबान’ में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के व्यवहार ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। अब इसी तरह का मामला बुलंदशहर में सामने आया है। यहां चार बेटों ने अपने 80 वर्षीय मां और 85 वर्षीय पिता को अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग घरों में बांट दिया। करीब छह दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने वाले पति-पत्नी जब अलग हुए तो उनके बीच गलतफहमियां बढ़ने लगीं। बात इतनी बिगड़ी कि 80 वर्षीय वृद्धा अपने पति से तलाक मांगने पुलिस के…
Category: Viral News
झांसी में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, तीन गांवों से 23 आरोपी गिरफ्तार
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कटेरा थाना क्षेत्र के काडोर, मौरयाना और खैरयाना गांवों में की गई। पुलिस के मुताबिक, इन इलाकों से साइबर धोखाधड़ी के लगातार मामले सामने आ रहे थे। पिछले एक साल में 217 से अधिक साइबर ठगी से जुड़े मामले दर्ज हुए हैं। कटेरा क्षेत्र को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए जाने के बाद पुलिस ने…
पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंचीं बेटियां, वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन, जाते-जाते दो लोगों को दे गए रोशनी
सोनीपत : हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। उन्हें पढ़ाते-लिखाते हैं, बेहतर भविष्य देने के लिए अपने सपनों तक का त्याग कर देते हैं। लेकिन हर कहानी का अंत सुखद नहीं होता। हरियाणा के सोनीपत से सामने आई एक घटना ने रिश्तों की संवेदनाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मुंबई के कपड़ा व्यापारी रहे 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई, लेकिन उनकी तीनों बेटियां अंतिम विदाई देने तक नहीं पहुंचीं। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो कॉल…
PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का वीडियो वायरल! हाथ जोड़कर बोली- ‘जोश में गलती हो गई… मुझे माफ कर दीजिए’
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि वह माहौल और लोगों के प्रभाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने ऐसी बातें कह दीं जिनका उसे अब गहरा पछतावा है। वीडियो में युवती खुद को 15 साल की बताती…
भाजपा सांसद और NDA मंत्री की बेटियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी घमासान
भुवनेश्वर/गुवाहाटी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल में एक नया विवाद सामने आया है। जहां विपक्षी दल और छात्र संगठन इस इस्तीफे को अपनी बड़ी जीत बता रहे हैं, वहीं भाजपा और NDA से जुड़े नेताओं के परिवारों की युवा पीढ़ी की प्रतिक्रियाओं ने भी सबका ध्यान खींचा है। ओडिशा की भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर खुशी जाहिर की, जबकि असम सरकार में मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिशा महंत NEET…
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस सख्त, 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही कथित फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन से जुड़ी झूठी खबरें, एडिटेड वीडियो, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी सामग्री का मकसद लोगों को गुमराह करना और कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करना हो सकता है। केंद्रीय जिला के डीसीपी…
अमरोहा में तीन बहनों की शादी पर नया विवाद, एक के नाबालिग होने का दावा
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस विवाह के वीडियो के बीच तीनों में से एक युवती के नाबालिग होने का दावा किया गया है। हाईस्कूल की कथित मार्कशीट सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धोरिया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दो…
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च: ₹79 महीने में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए क्या है खास
हैदराबाद : मेटा ने भारत में अपने नए वैकल्पिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus को सभी यूज़र्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह सब्सक्रिप्शन उन लोगों के लिए है जो WhatsApp को अधिक पर्सनलाइज़ और बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज़ करना चाहते हैं। इसकी कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है और नए यूज़र्स को पहले महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। यदि आपके WhatsApp में अभी Subscription का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो Google Play Store या Apple App Store…
मेरठ में रिव्यू का झांसा देकर महिला को बनाया निशाना, ₹31 लाख की साइबर ठगी
मेरठ : जिले के दिल्ली गेट थाना इलाके में साइबर जालसाजों ने एक महिला को घर बैठे अच्छी-खासी इनकम का झांसा देकर ₹31.53 लाख ठग लिए। शुरुआत में महिलाओं को छोटे-मोटे काम दिए गए, जिसके बदले उन्हें थोड़ी रकम दी गई। इससे उन्हें लगा कि सब ठीक चल रहा है और वे जल्द ही अमीर बन जाएंगी। लेकिन, साइबर जालसाजों ने उन्हें अपने जाल में इतना फंसाया कि उन्होंने न सिर्फ अपनी थोड़ी-बहुत रकम गंवा दी, बल्कि अपने अकाउंट में जमा पैसे भी गंवा दिए। मामला मेरठ के कागजी बाजार…
गोरखपुर में बुजुर्ग दंपत्ति से 5 लाख रुपये की ठगी, दो दिन से डिजिटली अरेस्ट
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में साइबर क्राइम का एक मामला सामने आया है। साइबर जालसाजों ने NIA और ATS अधिकारी बनकर लाइबेलघाट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी की। जालसाजों ने उन्हें दो दिन तक डिजिटली अरेस्ट किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें NIA और ATS की धमकी देकर उनसे 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। दंपत्ति के बेटे ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के…
