बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों को राहत, 26 सितंबर तक खातों में आएगी सितंबर की सैलरी-पेंशन

Relief for employees ahead of the bank strike: September salaries and pensions to be credited to accounts by September 26.

देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन का भुगतान तय समय से पहले किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में 26 सितंबर 2026 तक सितंबर महीने की वेतन और पेंशन की राशि पहुंचा दी जाए। यह फैसला देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल…

PMO का फर्जी ID कार्ड बनाने में AI का इस्तेमाल, बॉडीगार्ड के पास मिली लोडेड रिवॉल्वर; कोर्ट में खुला राज

PM Modi's Event in Mumbai

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ा अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर AI टूल ChatGPT की मदद से फर्जी PMO पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपी के साथ एक हथियारबंद बॉडीगार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा जांच के दौरान बॉडीगार्ड के पास से लोडेड रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहन पारेख के…

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का नाम कल हो सकता है तय, 5585 आवेदनों में से तीन नाम फाइनल

Ayodhya News, Ram Mandir Janmabhoomi Trust, First CEO of Ayodhya Ram Temple, Name of the first CEO of Ram Temple, Ayodhya News,

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई बैठक के बाद CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। कमेटी ने 5585 आवेदनों में से तीन नामों की संस्तुति की है। अब 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। ट्रस्ट…

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का 13वां दिन, 945 कैंडिडेट्स ने दौड़ का टेस्ट पास किया।

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का 13वां दिन, 945 कैंडिडेट्स ने दौड़ का टेस्ट पास किया।

सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली का शनिवार को 13वां दिन था। शनिवार, 29 अगस्त को हुई इस भर्ती रैली में मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ तहसील और शामली जिले की कैराना, शामली और ऊना तहसीलों के 1,170 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना लेकर आए युवाओं ने पूरी एनर्जी और जोश के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में अपना दम दिखाया। ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले 1,260 कैंडिडेट्स में से 1,160 ने भर्ती रैली…

अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद के उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया, 1,060 में से 830 लोगों ने रेस जीती

अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद के उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया, 1,060 में से 830 लोगों ने रेस जीती

सहारनपुर : शुक्रवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में मुरादाबाद जिले के युवाओं ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के 1,060 उम्मीदवारों ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना पूरा करने के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में अपना दम दिखाया। भर्ती रैली में मुरादाबाद जिले की चार तहसीलों से कुल 1,190 उम्मीदवारों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1,060 उम्मीदवार भर्ती स्थल पर पहुंचे। सेना के अधिकारियों ने…

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 1937 के फैसले से गरमाई राजनीति

Amit Shah Home Minister

नई दिल्ली : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की ओर से 1937 में लिए गए फैसले का हवाला देते हुए राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे गाने की बात सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस निर्णय को ‘राष्ट्रविरोधी’ करार देते हुए देशभर में इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर…

ISI की कथित बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्ध गिरफ्तार

ISI की कथित बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़े कथित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर देश में हिंसा और दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। इस मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों…

नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सहारनपुर: नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर के युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश, अग्निवीर भर्ती में 880 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

सहारनपुर : भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा करने का सपना लिए बिजनौर जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में अपना दमखम दिखाया। नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसीलों से पहुंचे युवाओं ने जोश, अनुशासन और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भर्ती मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कुल 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें से 880 युवाओं ने दौड़ सफलतापूर्वक पास कर अगली चुनौती की ओर कदम बढ़ाया। ARO मेरठ के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राउंड, सहारनपुर में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक…

अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं ने लिया हिस्सा, 670 ने पास की शारीरिक परीक्षा

अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत के 970 युवाओं ने लिया हिस्सा, 670 ने पास की शारीरिक परीक्षा

सहारनपुर : बागपत जिले की बड़ौत और खेकड़ा तहसील के 970 अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सहारनपुर में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में हिस्सा लिया। कड़ी मेहनत और जोश के साथ हिस्सा लेने वाले युवाओं में से 670 ने पहली फिजिकल परीक्षा पास कर ली। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का सामना करेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों ने पहले दौड़ लगाई। दौड़ में सफल होने वालों का शारीरिक माप, बीम और पुश-अप समेत अन्य तय मानकों पर टेस्ट लिया गया। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट पास करने वालों…

बर्फ पर भारत की बड़ी परीक्षा, देहरादून में 14 देशों के स्केटर्स के बीच नंबर-1 की जंग

Skating Trophy 2026 in Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इन दिनों सिर्फ पहाड़ों और पर्यटन के लिए नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स के बड़े मंच के रूप में भी अपनी पहचान बना रही है। हिमाद्रि आइस रिंक में इंटरनेशनल शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो चुका है। 14 देशों के शीर्ष स्केटर्स की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया है। भारत के सामने जहां एशिया की मजबूत टीमों को चुनौती देने का लक्ष्य है, वहीं हिमाद्रि आइस रिंक के पास खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन स्थल के…