लखनऊ : साइबर ठगों ने मड़ियांव/फैजुल्लागंज निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग को आतंकियों की फंडिंग और एनआईए जांच का खौफ दिखाकर 34 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को पुणे एटीएस का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बुजुर्ग को घंटों वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी का डर दिखाने के बाद आरबीआई से बैंक खातों का सत्यापन कराने के नाम पर उनसे एफडी तक तुड़वा ली गई। रकम अपने बताए खातों में ट्रांसफर कराते ही जालसाजों ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित केशव मुरारी गुप्ता की शिकायत पर साइबर…
Day: October 7, 2026
36 साल पुराने हत्या केस में इम्तियाज बरी, हाईकोर्ट ने कहा- साझा मंशा का ठोस सबूत जरूरी
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के 36 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे इम्तियाज को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी और उसे हत्या के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत किसी आरोपी को दोषी ठहराने के लिए सिर्फ घटना में उसकी मौजूदगी या सीमित भूमिका पर्याप्त नहीं है। साझा मंशा, पूर्व योजना और सह-आरोपी के साथ मिलीभगत का ठोस साक्ष्य होना जरूरी है। यह फैसला…
