मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Sahil-Muskan: Death Sentence

मेरठ : देशभर में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। बुधवार को दोनों की वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई, जिसके बाद अदालत ने…

पंचकूला के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू होंगे 14 पीजी कोर्स, 70 सीटों को मिली मंजूरी

National Institute of Ayurveda, Panchkula NIA, 70 PG Seats in Ayurveda, NCISM Approval, Ayurveda Education in Haryana, Ayurveda PG Courses 2026-27,

पंचकूला : हरियाणा में आयुर्वेद शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) में 14 स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 70 सीटों की अनुमति देते हुए लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। इस मंजूरी से संस्थान में आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं में उच्च शिक्षा के…

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

Haryana's Government Schools

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 700 कंडम स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए और सभी भवनों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा किया जाए। नए भवनों में प्राकृतिक हवा के आवागमन की व्यवस्था, आधुनिक डिजाइन और सोलर सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में…

हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल लॉन्च, सेवानिवृत्त शिक्षक और पूर्व सैनिक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे

Haryana News

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सैनिक और शिक्षण में रुचि रखने वाले योग्य व्यक्ति स्कूलों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य अनुभवी लोगों के ज्ञान और कौशल का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। इस योजना के जरिए शिक्षा व्यवस्था में समाज की भागीदारी बढ़ाने…

राहुल गांधी बोले- डंडे का जवाब बांसुरी से देंगे, जंतर-मंतर को लेकर किया बड़ा ऐलान

राहुल गांधी बोले- डंडे का जवाब बांसुरी से देंगे, जंतर-मंतर को लेकर किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं के साथ सख्ती की जा रही है। राहुल ने कहा कि विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिस कार्रवाई के वीडियो और अन्य सबूत सुरक्षित रखने की अपील भी की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी एक धर्म, जाति,…

रवि किशन का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- चुनौती स्वीकार हुई तो अब पीछे न हटें; 2027 में भाजपा की जीत का दावा

Ravi Kishan lashed out at Akhilesh Yadav

बिलासपुर : अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बिलासपुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति, 2027 के विधानसभा चुनाव, युवाओं और सिनेमा को लेकर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव की चुनौती पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी और योगी ने उसे स्वीकार कर लिया, तो अब अखिलेश यादव को भी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी और समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। रवि…

यूपी में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: रिटायर्ड प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार, 1,198 पदों की भर्ती में अनियमितताओं का आरोप

Major action on UP recruitment scam: Retired Principal Secretary Yogesh Kumar arrested; accused of irregularities in the recruitment for 1,198 posts.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले की जांच के बीच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने पशुपालन विभाग में प्रमुख सचिव रह चुके सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर वर्ष 2014 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने गोमती नगर स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज…

ड्रग्स तस्करी पर भारत सख्त, डार्क वेब और केमिकल सप्लाई चेन पर कसेगा शिकंजा

ड्रग्स तस्करी पर भारत सख्त, डार्क वेब और केमिकल सप्लाई चेन पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली : सीमा पार ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए भारत ने क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने की अपील की है। नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित बिम्सटेक के गृह मंत्रियों की पहली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों की तस्करी, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की निगरानी और डार्क वेब के जरिए होने वाले वित्तीय लेनदेन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का अवैध कारोबार केवल एक आपराधिक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं, समाज और आने वाली पीढ़ियों…

यमुना का बहाव बदलेगा, लेकिन नहीं खिसकेगी यूपी-हरियाणा की सीमा, 55 फीट जमीन में धंसेंगे पिलर

Saharanpur-Haryana Border, Saharanpur Pillar 330, Change in Yamuna's Course Saharanpur,

सहारनपुर : यमुना नदी की बदलती धारा के कारण उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन की सीमा को लेकर होने वाले विवादों पर अब विराम लगने की उम्मीद है। दशकों पुरानी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने सीमा निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। सहारनपुर में करीब 50 किलोमीटर लंबी सीमा पर 330 पिलर लगाए जाएंगे। सर्वे का लगभग 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सीमा को स्थायी रूप से चिह्नित करने के लिए पिलरों को जमीन में करीब 55…