लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक अलग भूमिका में नजर आए। इस दौरान वह एक मुख्यमंत्री के साथ-साथ अभिभावक की भूमिका निभाते दिखाई दिए। गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव से आया कक्षा आठ का छात्र प्रिंस साहू क्रिकेटर बनने का सपना लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था। उसने क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात ध्यान से सुनी और करीब चार से पांच मिनट तक…
