52 लाख के सालाना पैकेज का सपना दिखाकर रूस भेजे सहारनपुर के दो युवक, कथित तौर पर जबरन रूसी सेना में कराया भर्ती

सहारनपुर : विदेश में अच्छी नौकरी, मोटी कमाई और बेहतर भविष्य का सपना लेकर रूस गए सहारनपुर के दो युवकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि चंडीगढ़ के एक एजेंट ने दोनों युवकों को 52 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रूस भेजा था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनके साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। परिजनों का दावा है कि रूस पहुंचते ही दोनों युवकों के पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद उनकी…