लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन को लेकर राज्य सरकार ने नियमों को स्पष्ट करते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने की मंशा रखने वाले संगठनों से जुड़े लोगों की सरकारी नियुक्ति के लिए पात्रता की जांच की जाएगी। हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी अभ्यर्थी को अयोग्य नहीं माना जाएगा। शासनादेश में प्रदेश के विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती…
Day: October 29, 2026
यूपी में कनेक्टिविटी का नया दौर: 10 एक्सप्रेसवे, 7 शहरों में मेट्रो, योगी सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में परिवहन और संपर्क सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है। आज उत्तर प्रदेश में 10 एक्सप्रेसवे संचालित हैं, सात शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं और 12 घरेलू व पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी को विकास का प्रमुख आधार बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री…
मेरठ जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी मुस्कान, रविता और दामिनी, बच्चों की लंबी उम्र के लिए मांगी पूजा सामग्री
मेरठ : पति की हत्या के चर्चित मामलों में मृत्युदंड की सजा पा चुकीं मुस्कान, रविता और दामिनी अब जेल की सलाखों के पीछे अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। तीनों महिला बंदियों ने अपनी संतानों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए एक नवंबर को व्रत रखने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने जेल प्रशासन से अनुमति मांगी है और पूजा सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। जेल प्रशासन ने उनकी मांग पर आवश्यक सामग्री मुहैया कराने की बात कही है। बेटियों की लंबी उम्र के लिए…
