आगरा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम आगरा पहुंचे। होटल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार से जुड़े अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए। अजय राय ने कहा कि देश में निराशा और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया…
Day: September 27, 2026
संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला, शिक्षक निलंबित; POCSO में FIR
पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर…
उत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, 641 मरीज मिले, 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा 9 मरीज
देहरादून : उत्तराखंड में मानसून भले ही अब अंतिम चरण में पहुंच गया हो, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। स्वाइन फ्लू के कारण अब तक दो मरीजों…
