देवबंद सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत, भतीजी की बरात से पहले छाया मातम

Saharanpur Accident News

सहारनपुर : देवबंद क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहना टोल प्लाजा के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार ठेकेदार इखलाक उर्फ काका (44) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इखलाक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। शनिवार को भतीजी की बरात आनी थी। जानकारी के…