डेनिस शराब विवाद पर हरीश रावत का पलटवार, बोले- जांच कराएं सुबोध उनियाल

हरीश रावत, राजनीति न्यूज, HARISH RAWAT, Harish Rawat, Political News, Dehradun News, Political News,

देहरादून : उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा पर पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में घोटाला हुआ है, तो सरकार जांच कराए। वह खुद टास्क फोर्स के सामने पेश होने को तैयार हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भाजपा लगातार डेनिस शराब को लेकर उन्हें घेरती रही है। उन्होंने…

हिसार में फिर सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, जयप्रकाश के समर्थन में सूरा तो घोड़ेला ने खोला मोर्चा

Congress infighting resurfaces in Hisar: Sura backs Jai Prakash, while Ghodela opens a front against him.

हिसार : हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद से जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है। हिसार के बरवाला में कांग्रेस नेताओं के बीच सांसद जयप्रकाश (जेपी) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा ने जहां जयप्रकाश का बचाव करते हुए पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा, वहीं बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने जयप्रकाश पर लगाए जा रहे आरोपों को सही बताते हुए उन्हें जवाब देने की सलाह दी है। विवाद की शुरुआत कांग्रेस के भीतर…

उत्तराखंड में SIR के बाद बदला चुनावी गणित, 11 लाख से ज्यादा मतदाता घटे; धर्मपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

Decline in voters in Uttarakhand constituencies

देहरादून : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सियासी समीकरणों को नए सिरे से चर्चा में ला दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अंतिम सूची में 11 लाख 7 हजार 695 मतदाता कम हैं। सबसे बड़ा बदलाव देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर दिखाई दे रहा है, जहां करीब 57 हजार मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है। हालांकि, इस अंतर को सीधे SIR के दौरान काटे गए नामों की…

हरदा की वापसी से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, क्या संगठन से अलग चल रही सियासी लाइन?

Congress leader Harish Rawat

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सक्रिय वापसी के बाद पार्टी के भीतर नई सियासी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और जिलों का दौरा कर रहे हैं। रोड शो से लेकर स्थानीय कार्यक्रमों तक उनकी बढ़ती मौजूदगी ने कांग्रेस के अंदर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हरदा संगठन की तय गतिविधियों से अलग अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं? मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि…

बनबसा में धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, जमीन से एयरपोर्ट तक कई प्रस्तावों पर मुहर

Banasaba Dhami Cabinet Decisions

चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में रविवार को पहली बार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा से सटे एनएचपीसी परिसर में हुई बैठक में वन भूमि, भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट, संपत्ति लेन-देन और वित्तीय प्रबंधन समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद चंपावत में हुई यह पहली कैबिनेट बैठक थी। अब जिलों में भी होंगी कैबिनेट बैठकें बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट की…

मसूरी में पर्यटकों की भीड़ ने थामी पहाड़ की रफ्तार, 35 किमी का सफर 5 घंटे में

मसूरी में पर्यटकों की भीड़ ने थामी पहाड़ की रफ्तार, 35 किमी का सफर 5 घंटे में

मसूरी : वीकेंड और लगातार छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार है। होटल, बाजार और पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ी है, लेकिन सैलानियों की भारी भीड़ के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर जगह-जगह लंबा जाम लग रहा है। हालात यह हैं कि देहरादून से मसूरी की करीब 35 किलोमीटर दूरी तय करने में पर्यटकों को चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं। मसूरी के प्रमुख चौराहों से लेकर मालरोड तक वाहनों की लंबी कतारें…

हाईवे पर महिलाओं की कार का पीछा, रोकने की कोशिश और गाली-गलौज; नशे में चार युवक हिरासत में

Drunken youths found in a car

हरिद्वार : बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवक नशे की हालत में महिलाओं की कार के पीछे लग गए। युवकों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और गाली-गलौज की। महिलाओं ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिकायत मिलने के…

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला, शिक्षक निलंबित; POCSO में FIR

Central Sanskrit University

पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर…

उत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, 641 मरीज मिले, 24 घंटे में 15 नए मामले सामने आए, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा 9 मरीज

Symptoms of Swine Flu

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून भले ही अब अंतिम चरण में पहुंच गया हो, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। स्वाइन फ्लू के कारण अब तक दो मरीजों…

‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर

Kishau Dam Project

विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित गांवों में विरोध तेज हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीण क्वाणू गांव में एकत्र हुए और परियोजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कालसी के एसडीएम प्रेमलाल को सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं,…