देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्हें 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया था। ईडी कार्यालय पहुंचने के दौरान हरीश रावत के गले में उनकी मां की तस्वीर दिखाई दी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। ईडी कार्यालय पहुंचने से पहले रावत ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले एजेंसी की ओर से नोटिस मिला था।…
Category: उत्तराखंड
लद्दाख की तीन चोटियों पर पिथौरागढ़ के दो युवाओं ने लहराया परचम, कठिन हालात में हासिल की कामयाबी
पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम और ऊंची पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के तहत लद्दाख की तीन प्रमुख चोटियों को फतह किया। दोनों ने माउंट कांग यात्से-1, माउंट जोजोंगो वेस्ट और माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल चढ़ाई की। अभियान के दौरान मुकेश और लोकेश ने करीब 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, करीब 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और…
तीन तलाक के बाद चाचा से निकाह हलाला का दबाव, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन तलाक देने और दोबारा ससुराल भेजने के लिए पति के चाचा से निकाह हलाला कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर शादी के बाद से ही गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर पथरी…
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पर धामी का तंज, बोले- ‘झूठ की गूंज’; कांग्रेस को बताया ‘नाराज फूफा’
देहरादून : उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। विपक्ष सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कांग्रेस पर पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। हाल ही में राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, खेल और जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। बैठक का सबसे प्रमुख फैसला एमबीबीएस और पीजी के इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को बढ़ाने से जुड़ा रहा। लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों को कैबिनेट के इस फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्ताव में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों की…
आम Vs खास! मंत्री की दीवार टूटी तो जागा सिस्टम, दौड़े अफसर; आम आदमी की बारी कब?
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को सरकारी सिस्टम की सक्रियता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने आम और खास के बीच प्रशासनिक तंत्र की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास की दीवार को ड्रेनेज में अतिक्रमण और जलभराव से नुकसान की आशंका के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्रेनेज की समस्या का कारण तलाशने में जुट गए। मामला कैंट रोड स्थित कैबिनेट मंत्री गणेश…
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर CM धामी का पलटवार, बोले- ‘शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का नहीं’
हल्द्वानी : हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी और कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराए जाने का आरोप साबित करने के लिए कांग्रेस के पास कोई ठोस तथ्य या प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।…
हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं। हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यसमिति…
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा; SP क्राइम को सौंपी जांच
हल्द्वानी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण मामले में आखिरकार पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में शुद्धिकरण की कार्रवाई की गई। इसे लेकर जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के…
बीजेपी कार्यसमिति में 597 पदाधिकारी होंगे शामिल, 2027 की रणनीति पर होगा मंथन
हल्द्वानी : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9 सितंबर को होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से कुल 597 पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक के मुख्य अतिथि होंगे। बैठक को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कार्यसमिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें सभी जिलों और संगठनात्मक इकाइयों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में उत्तराखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ विकसित…
