सरसावा में भीषण सड़क हादसा, ITBP DIG और ड्राइवर की मौत

सरसावा में भीषण सड़क हादसा, ITBP DIG और ड्राइवर की मौत

सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट…

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत, सरकारी राइफल से चली गोली, पति हिरासत में

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत सरकारी राइफल से चली गोली पति हिरासत में

सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित एक किराए के मकान में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला को गोली उसके पति की सरकारी INSAS राइफल से लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान पुलिसकर्मी की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के…

यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव? नवंबर तक पूरी करनी होगी वैधानिक जिम्मेदारी

यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के प्रति सख्त रुख अपनाया है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जाने पर अदालत ने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव समय पर कराना राज्य सरकार की संवैधानिक और वैधानिक जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जब चुनाव प्रक्रिया मई 2025 से शुरू होने का दावा किया जा रहा है, तो आखिर अब तक मतदान क्यों नहीं कराया जा सका। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ…

झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बुधवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई, जिसने एक बार फिर चर्चित माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के परिवार को सुर्खियों में ला दिया। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का…

शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, मुकीम काला गैंग को बड़ा झटका

शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को मुठभेड़ में मार गिराया गया। कैराना निवासी फुरकान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर समेत 20 से अधिक गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, वह कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और कैराना पलायन प्रकरण के चर्चित आरोपियों में भी शामिल रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि फुरकान झिंझाना…

50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स! नगर निगम के नोटिस से परिवार सदमे में, व्यवस्था पर उठे सवाल

50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स! नगर निगम के नोटिस से परिवार सदमे में, व्यवस्था पर उठे सवाल

सहारनपुर : सहारनपुर नगर निगम एक बार फिर अपने गृहकर नोटिस को लेकर विवादों में घिर गया है। कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा को 22 करोड़ रुपये का गृहकर नोटिस भेजे जाने के बाद अब कमेला कॉलोनी निवासी गुलफाम अहमद के महज 50 वर्ग गज के मकान पर करीब 146 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया दर्शाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं, नोटिस में 15 दिनों के भीतर राशि जमा करने और ऐसा न करने पर मकान की…

शामली में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Former Kabaddi player murdered in Shamli

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 22 वर्षीय पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव निवासी मोहना उर्फ मोनू (22) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। मोनू कबड्डी का खिलाड़ी रह चुका था और वर्तमान में फसलों में दवाई का छिड़काव करने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक, मोनू शनिवार सुबह करीब 5:15…

अमेठी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत, छोटे भाई को ग्रामीणों ने बचाया

Amethi Mother and son drown in Amethi, Mother and son drown in Amethi,

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तालाब में गई भैंस को निकालने के लिए बेटा पानी में उतरा था। पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे में परिवार का एक अन्य बेटा भी डूबने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना अमेठी…

गोरखपुर में खाकी पर गंभीर सवाल: वर्दी पहनकर अस्पताल पहुंचा सिपाही, 10 साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने ले गया, हत्या के बाद श्मशान घाट में फेंका शव

A constable arrived in uniform

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे और आम लोगों को झकझोर देने वाला है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में जिला अस्पताल पहुंचे एक सिपाही ने 10 साल की मासूम बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को चिलुआताल क्षेत्र के एक श्मशान घाट में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी…

शादी का एलबम और वीडियो नहीं देने पर फोटोग्राफर को एक लाख रुपये हर्जाना

उपभोक्ता फोरम

अलीगढ़ : शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए पूरी रकम लेने के बावजूद तय सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने वाले फोटोग्राफर के खिलाफ अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सख्त फैसला सुनाया है। आयोग ने फोटोग्राफर को विवाह समारोह की सभी फोटो, वीडियो और प्रिंटेड एलबम शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के साथ ही मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए एक लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। मामला अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव निवासी पल्लवी मोहन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आयोग में दायर वाद में बताया…