मौत का धमाका : सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बिखर गईं जिंदगियां, दो कारीगरों की दर्दनाक मौत, दो अब भी लापता

Gangoh Fireworks Factory Explosion, Kundabasi Gangoh Accident Explosion

सहारनपुर : शुक्रवार की शाम सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव (बसी कुंडा) में अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस पटाखा फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे, कुछ ही सेकंड में वही जगह मौत और तबाही के मंजर में बदल गई। शाम करीब पांच बजे हुए जोरदार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।…

हिमाचल में पहाड़ ने छीनी 13 जिंदगियां: टाटा सूमो पर गिरे पत्थर, पलभर में उजड़ गए कई परिवार

Landslide hits taxi in Chamba Lahaul

चंबा : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में शुक्रवार को प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। चंबा और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर पांगी-उदयपुर मार्ग पर कड़ू नाला के पास एक टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ से भारी-भरकम पत्थर आ गिरे। देखते ही देखते वाहन मलबे के नीचे दब गया और उसमें सवार 13 लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाटा सूमो में सवार…

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

Modi Government NEET UG Reforms

नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय कैबिनेट ने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक करने वालों के लिए कड़े दंड का प्रावधान करने वाले ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी। अब इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही…

हरिद्वार में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ‘जब सरकार तक आवाज नहीं पहुंचती, तब आंदोलन होते हैं’

Bharatiya Kisan Union Tikait Mahapanchayat, Rakesh Tikait in Haridwar, Bharatiya Kisan Union Mahapanchayat, Rakesh Tikait on the Delhi Lathi Charge, Rakesh Tikait in Haridwar,

हरिद्वार : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरिद्वार में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती, तब आंदोलन करना मजबूरी बन जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और आंदोलन उसी अधिकार का हिस्सा हैं। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में निधन, मौत के कारणों की जांच जारी

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में निधन, मौत के कारणों की जांच जारी

अगरतला : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय में मृत पाए गए। इस घटना से पुलिस महकमे और प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें तत्काल जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय का निरीक्षण…

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बारिश में ढहा कच्चा मकान, पिता समेत चार मासूमों की मौत, दो बच्चे गंभीर

House collapses due to rain

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए। इस हादसे में मजदूर इस्लाम कस्सार और उसके चार मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी…

मसूरी सुमित मौत मामला: प्रेमिका समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

Murder in Haridwar

देहरादून : मसूरी क्षेत्र में युवक सुमित पाल का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में सुमित की कथित प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुमित पाल 8 जुलाई 2026 से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 जुलाई को मसूरी के हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास…

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अवैध मस्जिद पर प्रशासन का सख्त रुख, ध्वस्तीकरण के आदेश के साथ लगभग साढ़े छः करोड़ का भारी जुर्माना

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अवैध मस्जिद पर प्रशासन का सख्त रुख, ध्वस्तीकरण के आदेश के साथ लगभग साढ़े छः करोड़ का भारी जुर्माना

सहारनपुर : बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित एक अवैध मस्जिद के विरुद्ध की गई शिकायत पर प्रशासन ने अत्यंत कठोर और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विकास त्यागी ने अपनी शिकायत में प्रमुखता से उजागर किया था कि अति संवेदनशील और गोपनीय कार्यों वाले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। इतना ही नहीं, इस परिसर का उपयोग केवल धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं, बल्कि व्यावसायिक लाभ के लिए भी किया जा रहा है। जहाँ एक…

लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा, हथिनीकुंड बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया, यमुना किनारे अलर्ट पर

Saharanpur Yamuna, Yamuna in UP, Saharanpur Yamuna Bank Alert,

सहारनपुर : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। नदियों, बरसाती नालों और जलाशयों में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज में पानी का बहाव बढ़ने के बाद बैराज से हजारों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन, सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तरह अलर्ट कर…

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: बालकनी गिरने से 2 बच्चों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Two children died when a balcony collapsed in Lucknow, Two died several others were injured, Wall collapse in Lucknow, Latest Lucknow news

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात मुहर्रम जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे के मोहल्ला पखरिया में एक घर की बालकनी अचानक गिर गई। हादसे के समय बालकनी पर खड़े लोग जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांट रहे थे। अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर इटौंजा थाना पुलिस,…