सहारनपुर : जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के कथित अवैध परिवहन को लेकर एक डिजिटल नेटवर्क का खुलासा हुआ है। खनन विभाग की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्हाट्सऐप पर ‘याराना’ और ‘सरकार’ नाम से दो ग्रुप बनाए गए थे। इनमें अधिकारियों की लोकेशन साझा की जाती थी, ताकि खनन सामग्री से लदे वाहनों को चेकिंग से बचाया जा सके। खनन विभाग की तहरीर पर बेहट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…
Category: शासन/प्रशासन
उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिली नौकरी, जापान बना पहली पसंद; धामी सरकार बढ़ाएगी भाषा प्रशिक्षण केंद्र
देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कौशल विकास और विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक 106 युवा विदेश में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, 30 सऊदी अरब और एक युवा जर्मनी में कार्यरत है। सरकार अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मई 2023 में शुरू हुई थी योजना प्रदेश…
गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 200 करोड़ की परियोजना पर काम तेज
गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और कारोबार के क्षेत्र में भी बड़ी पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर को ‘नीली क्रांति’ का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके तहत करीब 35 एकड़ में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित की जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये…
दीपोत्सव में रामायण के रंग में सजेगी अयोध्या, 30 लाख दीयों के साथ दिखेगा पुष्पक विमान और राम दरबार
लखनऊ : अयोध्या का दीपोत्सव-2026 इस बार सिर्फ दीपों की रोशनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी रामनगरी रामायण की थीम में नजर आएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर ऐसी कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें अयोध्या के प्रवेश मार्गों से लेकर रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक भव्य सजावट की जाएगी। सजावटी द्वार, सेल्फी प्वाइंट, आर्ट इंस्टॉलेशन, राम रथ, पुष्पक विमान और फ्लोटर्स श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होंगे। अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक विभिन्न आयोजन होंगे। मुख्य कार्यक्रम 7 नवंबर…
संभल हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर ₹10 लाख की लागत
संभल : नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुल्ला अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत निवारक हिरासत को रद्द कर दिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को भी पलट दिया, जिसमें अफरोज की NSA के तहत हिरासत को बरकरार रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये की लागत भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी की ओर…
कूटरचित रॉयल्टी से उपखनिज परिवहन का आरोप, ट्रक चालक गिरफ्तार; ट्रक सीज, कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में
सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान खनिज से लदे एक ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की तो उसकी रॉयल्टी में गड़बड़ी मिली। जांच में रॉयल्टी कूटरचित पाए जाने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर ट्रक चालक, वाहन स्वामी, सिक्योरिटी पेपर…
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर
विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित गांवों में विरोध तेज हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीण क्वाणू गांव में एकत्र हुए और परियोजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कालसी के एसडीएम प्रेमलाल को सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं,…
बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों को राहत, 26 सितंबर तक खातों में आएगी सितंबर की सैलरी-पेंशन
देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन का भुगतान तय समय से पहले किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में 26 सितंबर 2026 तक सितंबर महीने की वेतन और पेंशन की राशि पहुंचा दी जाए। यह फैसला देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल…
सहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज
मेरठ : सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है, इसी बीच मेरठ से भी नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले हैं। मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगल पांडे नगर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने…
85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से कैश बरामद होने का दावा
शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और लिपिक सद्दाम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। विजिलेंस टीम बरामद रकम की गिनती करा रही है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को…
