श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन को गति दे रही हरियाणा सरकार

Haryana government is giving impetus to the health security mission of workers
हरियाणा : हरियाणा सरकार प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के 34 स्थानों पर ईएसआईसी अस्पतालों और औषधालयों के निर्माण एवं विस्तार कार्य को गति दी गई है, ताकि श्रमिकों को उनके नजदीक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
प्रदेश के श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रमिक और उसके परिवार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे निर्माण और विस्तार कार्यों के तहत आधुनिक उपकरणों से युक्त अस्पताल, बेहतर औषधालय, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे श्रमिकों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर उपचार मिल सकेगा।
राज्य सरकार का मानना है कि स्वस्थ श्रमिक ही मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला होते हैं। इसी सोच के साथ श्रमिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार निवेश किया जा रहा है। आने वाले समय में ईएसआईसी स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की योजना पर भी कार्य जारी है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts