अग्रवाल समाज स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Chief Minister Nayab Singh Saini reached the Agrawal Samaj Foundation Day program.
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने चंडीगढ़ में आयोजित अग्रवाल समाज स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि Maharaja Agrasen ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया और उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश में व्यापार और उद्योगों को नई मजबूती मिली है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सही नियत, स्पष्ट नीति और जनसेवा के भाव के साथ लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts