सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात हाईवे के किनारे प्राचीन काल से बनी मस्जिद और मंदिर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सेतु निगम ने सर्विस लाइन निर्माण के दौरान आड़े आ रही दोनों इमारतों को जमींदोज कर दिया। दोनों समुदायों के पक्षों की सहमति के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। देर रात तक चली इस बुलडोजर कार्रवाई को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। यह पूरा मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। मस्जिद और मंदिर पर…
Category: Viral News
Meerut News : शादी के बाद पत्नी के HIV पॉजिटिव होने का चला पता, डर के मारे पति ने पुलिस से लगाई गुहार, पढ़िए पूरा मामला
मेरठ : शादी को अभी दो महीने ही बीते थे कि कुछ ऐसा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। नई जिंदगी की शुरुआत पर ग्रहण लग गया। पति बीमार हुआ तो पत्नी को लेकर एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास दौड़ता रहा। टेस्ट पर टेस्ट, आखिर में जब बीमारी का पता चला तो पति के होश उड़ गए। पत्नी एचआईवी पॉजिटिव निकली। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोप है कि पति को जान से मारने की धमकी…
Bribery in Amroha : 60 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, बिचौलिया भी पकड़ा, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
अमरोहा : एंटी करप्शन टीम ने 60 हजार रुपये लेने वाले अमरोहा के जेई भानु प्रताप सिंह और बिचौलिया शादाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जेई भानु ने प्लॉट का नक्शा स्वीकृत करने के बदले 60 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के दौरान दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एंटी करप्शन ने जेई और बिचौलिया को गिरफ्तार कर अमरोहा नगर कोतवाली के हवाले कर दिया है। जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आपको बता दें कि एंटी करप्शन…
Lucknow News : छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षिका निलंबित, शिक्षामित्र पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जांच के बाद हुई कार्रवाई
लखनऊ : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा के सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है जबकि शिक्षामित्र पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है, जिसकी संविदा समाप्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला कक्षा पांच की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ का है। आपको बता दें कि कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में कक्षा पांच की दलित छात्रा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके साथ बीते गुरुवार को विद्यालय के पास बिरयानी की दुकान चलाने वाले अफजाल ने दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ की…
America News : भारत की मजबूरी का फायदा उठाने आए हैं रूस और अमेरिका, जाने क्यों ले आये पांचवीं पीढ़ी के विमान ?
रूस और अमेरिका : कोई सोच भी नहीं सकता था कि अमेरिका और रूस अपने सबसे घातक स्टील्थ फाइटर जेट को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ है। दो दुश्मनों को एक साथ लाने की यह क्षमता सिर्फ भारत के पास है। भारत में हो रहे ‘एयरो इंडिया’ मेगा इवेंट में अमेरिका और रूस दोनों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट शामिल हुए हैं। इसमें रूस के SU-57 और अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II ने हिस्सा लिया। लेकिन दोनों ही देशों ने बड़ा फायदा देखते हुए…
Saharanpur News : गुगल मैप ने फिर किया गुमराह, गेहूं के खेत में फंसी कार, कार निकालने की मदद के बहाने कार और मोबाइल लूट ले गए बदमाश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अनोखी घटना सामने आई है। जहां कार सवार युवक को पहले गुगल मैप ने गुमराह किया उसके बाद बदमाशों ने कार लूट ली। गुगल मैप की मदद लेना युवक को भारी पड़ गया। गुगल मैप ने गलत रस्ता दिखाया जिसके चलते कार गेहूं के खेत में फंस गई। कार सवार ने मदद मांगी तो मदद करने आए बदमाश कार और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दें…
Saharanpur News : दूल्हे ने वापस लौटाए दहेज के 21 लाख, बोले – दुल्हन ही है दहेज़, क्षेत्र में हो रही सराहना
सहारनपुर : गांव सोना अर्जुनपुर निवासी अरविंद राणा ने अपने भतीजे साहिल राणा पुत्र राकेश राणा की शादी में दहेज प्रथा को नकारते हुए दुल्हन पक्ष को 21 लाख रुपये लौटा दिए। साहिल राणा की शादी शिव विहार सहारनपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री परिधि से हुई। शादी में टीका के समय दुल्हन परिधि के पिता अनिल कुमार की ओर से दूल्हे को शगुन के तौर पर 21 लाख रुपये दिए गए, लेकिन दूल्हे पक्ष की ओर से दूल्हे के चाचा अरविंद राणा व पिता राकेश राणा ने दहेज को…
अज़ब-गज़ब : पुलिस नहीं ढूंढ पाई चोरी गया डीजे कटोरे ने पकड़वाया, पुजारी ने घुमाया कटोरा पकड़ा गया चोर
वाराणसी : सोनबरसा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस जब चोरी गया डीजे साउंड सिस्टम नहीं ढूंढ पाई तो पीड़ित ने अंधविश्वास का सहारा लिया। उसने पुजारी को बुलाकर कटोरा बजवाया। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा बजाने से चोरी का सामान मिल जाता है। इससे पहले भी गांव में कटोरा बजाया गया था। पुलिस के विफल होने पर पुजारी को बुलाया गया : सोनबरसा गांव में करीब 20 दिन पहले हरिनाथ निषाद के घर से डीजे साउंड सिस्टम चोरी हो गया था। पीड़ित का कहना है…
Bareilly News : शादी से पहले अपनी ही दुल्हन को लेकर भागा युवक, दुल्हन की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली : बरेली के बहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर को ही लेकर भाग गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने युवक को फोन कर वापस आने को कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उसकी…
Kerala News : भविष्यवाणी के डर से प्रेमी को खिलाया जहर, केरल कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, प्रेमिका को मिली सजा-ए-मौत
तिरुवनंतपुरम : केरल की 24 वर्षीय लड़की को उसके प्रेमी की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई है। तिरुवनंतपुरम की एक स्थानीय अदालत ने ग्रीष्मा नाम की इस लड़की को उसके प्रेमी शेरोन राज की हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है। ग्रीष्मा ने 14 अक्टूबर 2022 को अपने प्रेमी को जहरीला पदार्थ मिलाकर आयुर्वेदिक दवा दी थी। इसके कारण शेरोन की मौत हो गई। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि अपराध जघन्य है और अपराधी के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हालांकि…
