Saharanpur News : ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आमजन से ऑनलाइन ठगी कर अन्य के खातों में मंगवाते थे पैसा, 7 गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों के साथ जालसाजी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले 7 साइबरों ठगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए ठगों के पास से ऑनलाइन ठगी करने के उपकरण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने ठगों के बैंक खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक़ यह गिरोह न सिर्फ स्थानीय लोगों को लालच देकर उनके खाते खुलवाता है बल्कि ऑनलाइन ठगी कर उनके खातों में पैसे मंगवाते थे और बाद में उनके खाते से…

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ में पहुंचे 5 अनोखे साधुओं की कहानी, जो श्रदालुओं के लिए बने हुए आकर्षक का केंद्र

Anokhe Baba In Mahakumbh

महाकुम्भ 2025 :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में पहुंचे साधु-संन्यासियों की दुनिया अलग ही है। कुछ गुफाओं में रहते हैं तो कुछ पहाड़ों में रहते हैं। जबकि कुछ साधु कभी-कभार ही नजर आते हैं। लेकिन प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ एक ऐसा सनातनी समागम है। जहां देश-दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले तमाम साधु-संन्यासी एक साथ नजर आते हैं या यूं कह सकते हैं कि कुंभ में ही नजर आते हैं। इनमें कुछ साधु ऐसे भी हैं जिनकी अपनी अलग ही पहचान है। 45 दिनों तक चलने…

Girl Marriage To Aged : युवती ने पिता की उम्र के अधेड़ से की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया के जरिये परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Girl Marriage To Aged

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लव मैरिज का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने पिता की उम्र के प्रेमी से लव मैरिज कर ली है। युवती का प्रेमी चार बच्चों का पिता है और दो बच्चों की शादी भी कर चुका है। बावजूद इसके अधेड़ के प्यार में अंधी युवती ने कोर्ट में जाकर मैरिज की है। कोर्ट में शादी करने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ फोटो शेयर कर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना…

Manmohan & Jamiyat : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जामिया मिल्लिया इस्लामिया का अल्पसंख्यक दर्जा

Waqf Bill

डॉ. मनमोहन सिंह : प्रधान मंत्री का हक़ अदा करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी लंबे समय तक अपने देश भारत की अच्छी प्रतिष्ठा के साथ सेवा करते करते चले गए वो बहुत ही पढ़ें लिखे और अर्थशास्त्र के जानकार थे। वे भारत की आज़ादी में सबसे ज्यादा काम आने वाली भाषा उर्दू भाषा भी जानते थे। एक बार वे मुझसे कहने लगे कि में रोज़ाना उर्दू अखबार “अखबार-ए-मशरिक” देखता हूं। वो जमीयत उलमा-ए-हिंद और कांग्रेस की आजादी में एक-दूसरे के सहयोग और कुर्बानियों को भी जानते थे। मुझे लगता…

Deoband News : बाइक पर जा रही बुर्का पहनी लड़कियों से मारपीट, नकाब हटाने की कोशिश, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, मुकदमा दर्ज

NIA In Deoband

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में कुछ मुस्लिम लोगों ने बुर्का पहने दो युवतियों को उस वक्त पकड़ लिया जब वे एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। मुस्लिम लोगों को शक था कि दोनों युवतियां हिन्दू युवक के साथ घूम रही हैं। लोगों ने उन्हें पकड़ कर न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि उनके चेहरे से नकाब हटाकर वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं बाइक चला रहे युवक की भी हिन्दू बता कर खूब धुनाई कर दी। युवतियों की पिटाई होते देख मौके पर भीड़ जुट गई।…

Sunil & Mushtaq Khan : कॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग का हुआ खुलासा, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार, लवी ने राहुल के नाम से की थी बुकिंग

Actor Mushtaq Khan & Sunil Pal

मेरठ : अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले बिजनौर के अपराधियों का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मुख्य आरोपी लवी पाल और अर्जुन करनावल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को जांच की गई, जिसमें मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल और बिजनौर पुलिस ने आरोपी अजीम और सैफू की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फर्जी इवेंट कंपनी में आठ बदमाश हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अर्जुन कर्णवाल, अजीम और सैफू ने बताया कि…

Mushtaq Khan : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में नया खुलासा, एक मंडप में भी ले गए थे अपहरणकर्ता, एक्टर के फोन से भी कर ली खरीदारी

Actor Mushtaq Khan Kidanapping

अभिनेता मुश्ताक खान : फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ता मुश्ताक़ खान को लेकर बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। जहां वे कुछ देर ही रुके और इसके बाद अभिनेता को चाहशीरी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।  गदर ‘एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़…

Techie Suicide : बेटे को देखने के लिए तरस रहे थे इंजिनियर पिता, पत्नी और सास लूट रही थी सारी कमाई, पिता और भाई से बात कर मौत को लगा लिया गले, रुला देगी सुसाइड की यह कहानी

Techie Suicide

बंगलूरू इंजीनियर सुसाइड : इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले रविवार रात करीब 9 बजे अपने पिता से मोबाइल फोन पर डेढ़ घंटे तक बात की थी। वह सामान्य रूप से अपने पिता का हालचाल पूछ रहे थे। उन्होंने परिवार का हालचाल पूछा। जब उनके पिता ने हालचाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सब ठीक है। इससे तीन घंटे पहले जब उन्होंने अपने भाई से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि हमेशा खुश रहना। किसी को अंदाजा नहीं था कि अतुल इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।…

Actress’s Son Murdered : नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंसने से अभिनेत्री के बेटे की हत्या, मां सपना ने सीएम योगी से एनकाउंटर कराने की कर दी मांग 

Actress's Son Murdered

बरेली : अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की बरेली में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सपना का बेटा सागर पढ़ाई के लिए कभी मुंबई तो कभी बरेली में अपने नाना-नानी के घर मां के पास रहता था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक माता-पिता से दूरी और नाना-नानी के घर लाड़-प्यार के चलते सागर गलत संगत में पड़ गया था। अभिनेत्री सपना के बेटे सागर की मौत इस बात का ताजा उदाहरण है कि युवा पीढ़ी किस तरह माता-पिता की निगरानी से दूर नशे के…

Lakhimpur Kheri : महिला सिपाही के उत्पीड़न से परेशान पिता समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या, पहले पिता और फिर दो बेटों ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत के बाद दो बेटों ने भी आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले दोनों भाइयों ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने महिला कांस्टेबल और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके के गांव बाबूपुर में बुधवार रात एक बुजुर्ग…