सात महीने की दौड़भाग के बाद कार्रवाई, 15 हजार रुपये लेते कानूनगो गिरफ्तार; किसान ने लगाए गंभीर आरोप

Saharanpur News, Saharanpur bribery case, Kanungo arrested, Anti-Corruption Team, Tehsil Sadar, land measurement

सहारनपुर : सहारनपुर की तहसील सदर में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कानूनगो प्रदीप रोहेला को 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। किसान मोहम्मद तारिक का आरोप है कि वह जमीन की पैमाइश कराने के लिए पिछले सात महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि धारा-24 के तहत पैमाइश कराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हलचल मच गई। टीम ने आरोपी को थाना सदर बाजार…

इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा

MP Imran Masood spoke after Eid prayers

सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब भी सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्याशियों की…

सहारनपुर में 34 स्थानों पर हुआ रावण दहन, इमरान मसूद के ‘अहंकार के अंत’ वाले बयान की चर्चा

uttar-pradesh-saharanpur-ravan-dahan-imran-masood-dussehra

सहारनपुर : विजयादशमी का पर्व सहारनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। रेलवे मैदान में आयोजित दशहरा मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि चलने और…

PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम

PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया अहम

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़े ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ रिकॉर्ड सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इन दस्तावेजों को सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा पर जोखिम पैदा हो सकता है। अदालत के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने मात्र से संभावित खतरे समाप्त नहीं होंगे। जस्टिस अमित महाजन की पीठ भारतीय…

20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में पानी की सप्लाई पर असर की आशंका

The Ganga Canal will be closed starting from the night of October 20; concerns arise regarding the potential impact on water supply in Delhi-NCR and Western UP.

हरिद्वार : हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर की वार्षिक बंदी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत समेत जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। गंगनहर बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इस बार गंगनहर की बंदी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से…

PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, सरकारी योजना के नाम पर वसूली; गृह मंत्रालय की चेतावनी

PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, सरकारी योजना के नाम पर वसूली; गृह मंत्रालय की चेतावनी

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रही वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क किया है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को आर्थिक सहायता और इनाम का लालच देकर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) ने सोमवार को इस…

भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता

भागवत का बड़ा संदेश: सत्ता परिवर्तन से नहीं सुलझेंगी समस्याएं, नशे और OTT पर भी जताई चिंता

नागपुर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश में होने वाले आंदोलनों, राजनीतिक उथल-पुथल, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव, युवाओं में नशे की समस्या और OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन होना स्वाभाविक है, लेकिन आंदोलनों का उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए, न कि केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक लाभ हासिल करना। भागवत ने कहा कि समाज और व्यवस्था में कमियां होने के कारण लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन…

90.59 लाख की साइबर ठगी में जब्त स्कोडा कार छुड़ाने की कोशिश, श्रद्धा दुबे को कोर्ट का नोटिस

Attempt to recover a Skoda car seized in a ₹90.59 lakh cyber fraud case: Court issues notice to Shraddha Dubey

सहारनपुर : आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जब्त लग्जरी स्कोडा कार को छुड़ाने की कानूनी लड़ाई अब अदालत पहुंच गई है। पीड़ित डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से वाहन रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सहारनपुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की पूर्व जांच के अनुसार, कथित ठगी की रकम से खरीदी गई इस…

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को अदालत से झटका, SC/ST एक्ट मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Setback for Rekha Arya’s husband Girdhari Lal Sahu in court; anticipatory bail plea in SC/ST Act case rejected

देहरादून : उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। देहरादून की विशेष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रथम दृष्टया माना कि मामले में SC/ST एक्ट के तहत अपराध बनता हुआ प्रतीत हो रहा है। ऐसे में अग्रिम जमानत देना उचित…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, सलमान खान को भी चेतावनी; मुंबई में बढ़ी हलचल

Threat issued in the name of the Bishnoi gang following a shooting incident involving Tiger Shroff; Salman Khan also warned—heightened activity in Mumbai.

मुंबई : फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर बात नहीं मानने के बाद फायरिंग की गई। इसी पोस्ट में अभिनेता सलमान खान और उनके साथ काम करने…