मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर; 15 पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर गंभीर; 15 पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में

मुंबई : मायानगरी मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सात बजे अभिनेता को निशाना बनाकर उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। राहत की बात यह रही कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि मुंबई…

सहारनपुर में विदेशी महिलाओं पर चढ़ा मां भगवती की भक्ति का रंग, श्री यंत्र महाअनुष्ठान में दिखा आस्था का अनूठा संगम

In Saharanpur, foreign women become immersed in devotion to Goddess Bhagwati; a unique confluence of faith is witnessed at the Shri Yantra Maha-Anushthan.

सहारनपुर : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र में भक्ति और आध्यात्मिक साधना का विशेष वातावरण बना हुआ है। यहां आयोजित 152वें श्री यंत्र महाअनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ विदेशों से आए श्रद्धालु भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार जर्मनी और लातविया से पहुंचीं महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण बनी हुई है। विदेशी श्रद्धालु भारतीय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रही हैं। वे संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करने के साथ भजन-कीर्तन में भी शामिल हो…

सहारनपुर में एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

Drug smuggler arrested, Saharanpur Crime News, Crime News, UP News, Saharanpur News,

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है। रविवार को सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के…

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हो सकी मुलाकात

Ankita Bhandari murder case: CBI questions Urmila Sanawar in Saharanpur; meeting could not take place on the first day

सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जिसके…

मायावती का आकाश आनंद पर भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी के दरवाजे बंद; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान

How Right Give Akash Command of Party

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक घटनाक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और आकाश आनंद को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। साथ ही उन्होंने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अशोक सिद्धार्थ…

सहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना नागल क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक आगरा के रहने वाले थे और मसूरी घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने उनकी यात्रा…

हरियाणा में औद्योगिक विकास की नई तैयारी, 10 IMT से पांच लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

New push for industrial development in Haryana; target of ₹5 lakh crore in investment through 10 IMTs

मारुति सुजुकी से लेकर यूनो-मिंडा तक कई कंपनियां लगा रहीं उद्योग, दक्षिण कोरिया से निवेश जुटाने में सरकार की नजर; रोजगार और MSME सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा हरियाणा : हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए राज्य सरकार 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह देश-विदेश के निवेशकों से संपर्क…

अजय राय का ऐलान- कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा, पिंडरा से लड़ूंगा चुनाव; भाजपा को हटाना लक्ष्य

Congress State President Ajay Rai

वाराणसी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव पिंडरा सीट से लड़ेंगे। नवरात्र की सप्तमी पर माता रानी के दर्शन-पूजन के साथ उन्होंने अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सक्रियता शुरू की। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस उनका परिवार है और राहुल गांधी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह कायम रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के…

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा के शासन में था ‘वन जिला, वन माफिया’ का राज

Brajesh Pathak, Deputy CM in Moradabad, Brajesh Pathak's Visit, News regarding Brajesh Pathak, Deputy CM Brajesh Pathak in Moradabad,

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडई और अराजकता को बढ़ावा मिला, जबकि भाजपा सरकार विकास और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। जिला अस्पताल का किया निरीक्षण उपमुख्यमंत्री ने…

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

देवबंद में चाकूबाजी से 36 वर्षीय सुमित की मौत, आरोपी राहुल हिरासत में

सहारनपुर : देवबंद कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 36 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। आरोप है कि बस्ती के ही राहुल ने सुमित पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवबंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट…