मलबे से अस्पताल तक चीख-पुकार, कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे में 14 की मौत

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे में 14 की मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 16 वर्षीय उर्वशी ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उर्वशी की मौत के साथ हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं तीन घायल अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सोमवार को अवैध रूप से संचालित बताई जा रही पटाखा फैक्ट्री…

सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर CM योगी के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

Hooda-Jariwala Arrested, Hooda-Jariwala Arrested, AAP Spokesperson Jariwala Arrested, CM Yogi, Hooda-Jariwala Arrested in Saharanpur,

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में राजनीतिक और सामाजिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर टिप्पणी करने वाली आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की शुरुआत हुदा जरीवाला के एक वीडियो से…

सहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीटकर हत्या का आरोप; आरोपी फरार

सहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीटकर हत्या का आरोप; आरोपी फरार

सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। मृतक की पहचान हयात कॉलोनी निवासी इरशाद (66)…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद वकील ने खोली चुप्पी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Saharanpur Collectorate Mosque

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद अब मस्जिद पक्ष के वकील नौशाद अली ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश की गलत व्याख्या करते हुए मस्जिद का पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त कर दिया गया, जबकि उनके मुताबिक अदालत ने केवल बेदखली का आदेश दिया था। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में सत्ता के दबाव में फैसला प्रभावित किया गया। नौशाद अली के मुताबिक जिला कोर्ट के आदेश में जिस कार्रवाई का उल्लेख था, प्रशासन…

12 दिन डिजिटल अरेस्ट में रही बुजुर्ग महिला, 1.20 करोड़ की साइबर ठगी; मालदा से आरोपी गिरफ्तार

12 दिन डिजिटल अरेस्ट में रही बुजुर्ग महिला, 1.20 करोड़ की साइबर ठगी; मालदा से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ महिला से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी विभाग का अधिकारी बताकर महिला को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल पर बनाए रखा। इस दौरान गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल भेजने का डर दिखाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। एसटीएफ के मुताबिक, अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सियासी घमासान, हाउस अरेस्ट के बावजूद सर्किट हाउस पहुंचीं इकरा हसन

Saharanpur MP Iqra Hasan,

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मामले की वास्तविक स्थिति जानने और प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखने के लिए सहारनपुर पहुंचा। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम से पहले ही कई सपा नेताओं को कथित तौर पर उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बावजूद कई प्रमुख नेता सर्किट हाउस पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा गया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मिले कुएं की पुरातत्व विभाग ने की जांच, 20 फीट नीचे उतरकर लिए सैंपल

Saharanpur Collectorate Mosque Well

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान सामने आई करीब 20 फीट गहरी संरचना अब जांच का केंद्र बन गई है। संरचना मिलने के बाद प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी। सोमवार को लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची और मौके पर पहुंचकर करीब 20 फीट नीचे उतरकर संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण सामग्री और संरचना से जुड़े कुछ सैंपल भी लिए हैं। फिलहाल पुरातत्व विभाग ने इसे केवल ‘कूप जैसी संरचना’ बताया है और अंतिम निष्कर्ष देने…

सहारनपुर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, बोले- ‘अघोषित आपातकाल जैसे हालात’

SP Delegation in Saharanpur

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में सियासी हलचल और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचने वाला था। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कई सपा नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। इस बीच मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पुलिस को चकमा देकर सहारनपुर पहुंच गए। हरेंद्र मलिक और जिया चौधरी ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त रुपेश…

मुजफ्फरनगर दंगों की तस्वीरों के साथ अखिलेश यादव के पोस्टर से हड़कंप, पुलिस ने आनन-फानन में हटाए

Akhilesh Yadav's poster riots image

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी के बीच शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी तस्वीरों के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई थी। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पोस्टर हटवा दिए। बताया जा रहा है…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के मलबे में मिला 20 फीट गहरा कुआं, इमरान मसूद बोले- इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा न बनाएं

MP Imran Masood spoke after Eid prayers

सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के अगले दिन मलबा हटाने के दौरान करीब 20 फीट गहरा कुआं मिलने से मामले में एक नया पहलू जुड़ गया है। रविवार को सफाई और मलबा हटाने के दौरान कुआं सामने आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अब कुएं की उम्र और उसके निर्माण से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मलबा हटाने के दौरान एक मजबूत स्लैब सामने आया था। मशीन से इसे हटाना संभव नहीं हुआ तो कटर की मदद…