संभल सांसद : संभल में 24 नवंबर को हुए दंगा मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क न्यायिक जांच आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराने बुधवार को लखनऊ पहुंचे। आयोग ने उन्हें और एक विधायक के बेटे को आयोग के लखनऊ कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था। बयान दर्ज कराने से पहले मीडिया से बात करते हुए सांसद बर्क ने कहा कि न्यायिक आयोग ने मुझे बुलाया है। उनका जवाब देना मेरा कर्तव्य है। मुझे उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। वह हर तरह की…
Category: राज्य
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने केरल से 2 महलाओं समेत 7 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार – Online fraud
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने केरल में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर पुलिस ने केरल जाकर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रही 2 महिलाओं समेत सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने जिले के कई लोगों से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। आपको बता दें कि थाना देहात कोतवाली इलाके के गांव धमोला निवासी शादाब अली ने 23 फरवरी 2024 को साइबर क्राइम थाने…
बंगाल हिंसा पर सीएम योगी ने की टिप्पणी, अखिलेश यादव ने हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, सीएम ममता के लिए कही ये बात – Akhilesh Yadav
UP Politics : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिलों में हुई हिंसा के बाद से सियासत तेज हो गई है। सत्ताधारी और विपक्षी दल एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। बंगाल के दो जिलों में हुई हिंसा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम के साथ…
यूपी में बीजेपी की आपदा में अवसर तलाश रहे अखिलेश यादव ! – Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव : सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी में दिल्ली और लखनऊ के बीच चल रही राजनीतिक उथल-पुथल की आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। अब उन्हें यह अहसास हो गया है कि जिस तरह से दिल्ली और लखनऊ के बीच उथल-पुथल चल रही है, उसमें विकास के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बर्बाद कानून व्यवस्था को दोष देने से काम नहीं चलेगा। इसलिए जनहित के इन सभी मुद्दों को किनारे रखकर जाति और धर्म की राजनीति करके ही भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। अखिलेश इसी रणनीति पर आगे…
क्या वक्फ संशोधन कानून के बाद धर्मांतरण बिल लाने की तैयारी में है सरकार ? – Conversion Bill
धर्मांतरण बिल : हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के वलसाड में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को लालच या डर के बहकावे में आकर धर्मांतरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होना जानते हैं और एकजुट होना चाहते हैं, लेकिन हमें खुद को बचाना होगा क्योंकि आज भी ऐसी ताकतें हैं जो चाहती हैं कि हम बदल जाएं यानी धर्मांतरण कर लें। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जब हमारे दैनिक जीवन में ऐसी कोई ताकत नहीं होती है, तब भी…
देश में होगा नया परिसीमन, भाजपा सरकार द्वारा परिसीमन के राजनीतिक मायनो पर अटकी सुई – BJP Government
नया परिसीमन : ऐसा नहीं है कि केंद्र की मोदी सरकार पहली बार परिसीमन की कोशिश या तैयारी कर रही है। नई संसद में उसने जो सीटें बढ़ाई हैं, वह इसी रणनीति का हिस्सा है और पिछले चार-पांच सालों से देश में इस पर चर्चा हो रही है। लेकिन अब मोदी सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है, जिसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 848 करने की बात चल रही है। और भाजपा को इसमें फायदा दिख रहा है, क्योंकि पिछले 4-5 दशकों में…
जूता चुराई रस्म में हुआ ऐसा विवाद, शादी के अगले दिन तलाकशुदा हो गई दुल्हन – Bijnor News
बिजनौर : बिजनौर के गांव सराय आलम में जूता चुराई की रस्म को लेकर हुए विवाद ने एक दुल्हन की जिंदगी बदल दी। सुहागन बनने के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन तलाकशुदा बन गई। बारात लेकर आये दूल्हे ने निकाह के बाद दुल्हन को तलाक दे दिया। जूता चुराई रस्म को लेकर हुआ विवाद चंद घंटों में निकाह को तलाक में बदल दिया। विदाई के बजाये दुल्हन बनी युवती तलाक मिलने पर रोती रह गई। विवाद के दौरान बारातियों को भी बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले…
दोस्ती पर कलंक : पिता के दोस्त ने कब्रिस्तान में 4 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार – Varanasi News
वाराणसी : वाराणसी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पिता का दोस्त ही बताया जा रहा है। यह मामला ईसाई समुदाय से जुड़ा है और वारदात को ईसाई कब्रिस्तान में अंजाम दिया गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। वाराणसी के…
हैदराबाद में वैश्विक शिखर सम्मेलन में राहुल गांधी ‘न्याय’ के बारे में बात करेंगे – Rahul Gandhi News
नई दिल्ली : अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में सामाजिक न्याय की अपनी अवधारणा प्रस्तुत करने के बाद, राहुल गांधी 25 और 26 अप्रैल को हैदराबाद में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। भारत शिखर सम्मेलन नामक इस सम्मेलन की मेजबानी तेलंगाना सरकार और गैर सरकारी संगठन समृद्ध भारत द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। सम्मेलन में लगभग 90 देशों के विचारकों, राजनीतिक नेताओं और पूर्व मंत्रियों सहित लगभग 350 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम एशियाई-अफ्रीकी (बांडुंग) सम्मेलन की 70वीं वर्षगांठ के…
अंबेडकर जयंती पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी डॉ. अंबेडकर की दुश्मन – Kaushambi News
कौशांबी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कौशांबी के दौरे पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गिरछा तिराहा पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस बाबा साहब की दुश्मन पार्टियां हैं। बसपा ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोट लेकर राज किया है। कांग्रेस और सपा ने बाबा साहब के सपनों को कुचलने का काम…
