सहारनपुर : पुलिस ने गोविंदपुर गांव में हुए विनोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में ह्त्या आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में गाली देने पर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से विनोद पर हमला कर दिया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत सरसावा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण…
Category: सहारनपुर
Saharanpur News : शादी के 7 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, चंद घंटो में गम में तब्दील हुई खुशियां, दो बच्चों की मौत
कभी ख़ुशी-कभी गम : कहावत है कि जब “ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है” ऐसा ही कुछ हुआ है सहारनपुर के सुमित सैनी के घर में हुआ है। जहां शादी के सात साल बाद घर में किलकारियां गुंजी हैं। सुमित सैनी की पत्नी ने एक दो नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। लेकिन 7 साल बाद चार बच्चों की चार गुना खुशियां चंद घंटों बाद आधी हो गईं, यानी एक लड़की और एक लड़के…
Bheem Army : भीम आर्मी का बड़ा ब्यान, महासचिव बोले- मंदिर तोड़कर देखो मिल जाएंगे बौद्ध स्तूप, सेना के जवानों को मरवाकर भाजपा ने जीता चुनाव
सहारनपुर : संभल हिंसा को लेकर भीम आर्मी का बड़ा ब्यान आया है। भीम आर्मी राष्ट्रिय महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस तरह मस्जिदों में मन्दिर ढूंढे जा रहे हैं ऐसे में अगर मंदिरो को तोड़ कर देखा जाए तो बौद्ध स्तूप मिल जाएंगे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यहां तक कह डाला कि भाजपा ने सेना के जवानों को मरवा कर चुनाव जीता है। संभल में मारे गए लोगों को इंसाफ न मिले यूपी सरकार प्रतिनिधिमंडल को जाने नहीं दे रही है। हाथरस में यदि न जाते…
Deoband : मौलाना अरशद मदनी का बड़ा ब्यान, बोले- धार्मिक स्थलों पर निचली अदालतों के फैसलों से पैदा हो रहा है डर का माहौल
देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि निचली अदालतें हमारे धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसे फैसले दे रही हैं। जिससे देश में विघटन और भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह बेहद निराशाजनक है। मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे फैसलों की आड़ में सांप्रदायिक तत्व ही नहीं बल्कि कानून के रक्षक भी मुसलमानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।…
Saharanpur News : कम्पनी बाग के पिंक शौचालय में नेपकिन मशीन मिली खराब, शौचालयों का नगरायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने निर्देश दिए कि महानगर में जिन शौचालयों में बोरिंग या पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं है, ऐसे शौचालयों की सूची बनाएं और उन पर रखे टैंक में गाड़ी से दिन में दो बार आवश्यक रुप से पानी भरवाएं। वह आज दोपहर में कम्पनी बाग में बनाये गए शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे थे। नगरायुक्त ने पिंक शौचालय का संचालन कर रही एजेंसी द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त न रखने के लिए उसके बिल से कटौती के निर्देश दिए। नगरायुक्त संजय चौहान आज दोपहर अपर…
मंत्री संजय निषाद : कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन से किया संवैधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ
सहारनपुर : निषाद पार्टी द्वारा प्रदेशभर में निकाली जाने वाली संवैधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ हो गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने का बाद यात्रा का शुभारंभ किया। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानि “निषाद पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद द्वारा मछुआ समाज समेत अन्य वंचित और शोषित जातियो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की लिए संवैधानिक अधिकार रथयात्रा निकालने का आह्वान किया गया…
MP Imran Masood : संभल की घटना पर सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान,बोले- देश में अराजकता का बन रहा माहौल, पुलिस और सरकार की साजिश
सहारनपुर : सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल और बहराइच जिले की घटना को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमान क्या करें, हमारे देश में क्या हालात बन गए हैं। अगर हम घर में रहेंगे तो दंगाई घुसकर मार देंगे और अगर बाहर निकलेंगे तो पुलिस मार देगी। अभी तक मस्जिदों में सर्वे कर मूर्तियों की तलाश की जा रही है। भविष्य में चर्च और गुरुद्वारों में भी सर्वे शुरू होंगे। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल…
NGT & Pollution : NGT के बैन के बाद रात के अंधेरे में चल रही टायर जलाने की फैक्ट्रियां, धुंए और जहरीली गैस से फ़ैल रही गंभीर बीमारियां, कैंसर और टीबी से हो रही मौत
सहारनपुर : एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते NGT ने देश भर में पराली, फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया है वहीं जनपद सहारनपुर में कुछ लोग NGT के निर्देशों को न सिर्फ ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि पुराने टायर जलाकर पर्यावरण को तो प्रदूषित कर ही रहे हैं आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। सहारनपुर में टायर जलाने के लिए दर्जनों फैक्टरियां चल रही हैं। ख़ास बात ये है कि जिला प्रशासन इन फैक्ट्रियों से अनजान बना हुआ है। हालांकि इन फैक्टरियों को उत्तर प्रदेश…
Saharanpur News : जिला अस्पताल में गार्ड ने सात साल की बच्ची से की छेड़छाड़, बेड पर लेटी रही बेबस बीमार मां
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के जिला अस्पताल में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह चार बजे अस्पताल के गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। परिजनों को पता चला तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। आनन फानन में अस्पताल प्रशासन ने आरोपी गार्ड को नौकरी से हटाकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी नहीं कराई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को…
Saharanpur News : सहारनपुर से पकड़ा गया एक लाख का इनामी हत्यारा विकास सिंह धामा, मुरादाबाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद से छिपा था सहारनपुर
सहारनपुर/मुरादाबाद : यूपी एसटीएफ (ATS) ने करीब 14 महीने से फरार चल रहे ह्त्या के मामले में वांछित एक लाख रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ATS की टीम ने एक लाख के इनामी विकास सिंह धामा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया विकास सिंह मुरादाबाद के चर्चित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। भाजपा नेता हत्याकांड का आरोपी विकास सिंह लंबे समय से सहारनपुर में छिपा हुआ था। 10 अगस्त 2023 को मझोला क्षेत्र में भाजपा नेता अनुज…
