Saharanpur News : नहाते समय दोस्तों से डूबने का मजाक करना पड़ा महंगा, यमुना में डूबा अंबाला का युवक

Saharanpur News

सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज खारा परियोजना के पास यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहा रहे युवक का मजाक करना उसकी जान पर भारी पड़ गया। नहाते समय अंबाला के युवक ने मजाक में अपने दोस्तों से कहा कि वह डूब रहा है इसलिए उसे बाहर निकालो। जैसे तैसे दोस्तों ने युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही युवक न सिर्फ अपने दोस्तों पर हंसने लगा बल्कि डूबने का मजाक करना बताते हुए नहाने के लिए दोबारा नदी में चला गया। लेकिन इस बार वह सचमुच डूबने…

Saharanpur News : बेटे की पिटाई की सुचना पर खेत गए किसान की मौत, परिजनों ने दूसरे गाँव के ग्रामीणों पर हत्या का लगाया आरोप 

Saharanpur News

सहारनपुर : पश्चमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में किसान की मौत का मामला सामने आया है। थाना नकुड़ इलाके के गांव फतेहपुर जट में खेत की जुताई करते वक्त बेटे की पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसान पिता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे गांव के कुछ लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसान की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कार्यवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने परिजनों को कार्रवाई का…

Saharanpur News : लोगों का डाटा चोरी करने बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, 4 साइबर क्रिमनल गिरफ्तार 

Hardwar News

सहारनपुर : साइबर अपराधियों को डाटा बेचने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोगों को जाल में फंसाकर उनके खाते, आधार कार्ड आदि की जानकारी लेते और उसे साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इसके बाद साइबर ठग लोगों से ठगी करते थे। यह गिरोह पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। इसके कई साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस जिनकी तालश कर रही है। एसपी सिटी एवं साइबर क्राइम नोडल अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया…

Railway News : कोहरे से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिए, कहीं घूमने का बना रहे हैं तो बदल दें प्लान, हो सकते हैं परेशान 

Railway News

सहारनपुर : सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। घने कोहरे के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन रुक जाएगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी। जबकि ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि अगर आप इस बीच कहीं घूमने जा रहे हैं तो बदल दीजिये अपना प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। लोको…

Saharanpur Mayor : दिल्ली के भारत मण्डपम में होगा महापौरों का राष्ट्रीय सम्मेलन, डॉ.अजय यूपी महापौरों का करेंगे प्रतिनिधित्व

Saharanpur Mayor

सहारनपुर : नई दिल्ली में सोलहवें वित्त आयोग द्वारा ‘‘भारत में शहरी स्थानीय सरकारों को मजबूत बनाने’’ सम्बंधी विषय पर महापौरों और अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में ‘‘राजकोषीय स्थिरता और दक्षता‘‘ तथा ‘‘शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही’’ बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 26 नवंबर में आयोजित होगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश द्वारा महापौर व नगरायुक्त को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है।…

Deoband News : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ चुका है गिरफ्तार आंतकी, 31 साल बाद पकडे जाने पर हो रहे अहम् खुलासे

Terrorist Arrested

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में 31 साल पहले धमाके के आरोपी आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अहम् खुलासे हो रहे हैं। 1994 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा नजीर अहमद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय सदस्य था। ATS की पूछताछ में पता चला है कि फरार होने के कुछ दिन बाद आतंकी नजीर अहमद ने साथियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया था। पूछताछ में आतंकी नजीर अहमद ने बताया कि अपहृत जवान को दूसरी जगह…

Saharanpur News : स्वीकृत खनन पट्टे को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में हुई लोक सुनवाई, ग्रामीणों ने की शिकायत, दिए सुझाव

Saharanpur News

सहारनपुर : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत तहसील बेहट इलाके के असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में स्वीकृत खनन पट्टे की ईसी निर्गत किये जाने को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों से आपत्तियां व सुझाव लिए गए। इस दौरान खनन जोन में रहने वाले ग्रामीणों ने खनन सबंधी शिकायत भी की है। ADMF ने ग्रामीणों की शिकायत का समाधान करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, तहसील बेहट के गांव असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में 36.60 हेक्टेयर में…

Saharanpur News : एक करोड़ चार लाख टैक्स नहीं भरने पर होटल महारानी सील, नगर निगम ने की कार्यवाई, होटल अब होगा नीलाम

Saharanpur News

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नगरायुक्त संजय चौहान इन दिनों एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। जिसके चलते नगर निगम अधिकारियों ने आज घंटाघर स्थित शहर का मशहूर होटल महारानी को सील कर दिया। होटल पर नगर निगम का पिछले कई साल से एक करोड़ चार लाख रुपये टैक्स बकाया चल रहा था। बकाया टैक्स जमा न करने पर होटल नीलाम करने की कार्रवाई शुरु की जायेगी। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर आज शाम नगर निगम राजस्व विभाग के अधिकारी घंटाघर स्थित होटल महारानी पहुंचे और उसके…

Saharanpur News : जांच ने कई दवाइयों के सेंपल हुए फेल, कम्पनी को भेजा गया नोटिस, मरीजों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़ 

Saharanpur News

सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे कर रही हैं वहीं दवाई माफिया नकली दवाइयां सप्लाई कर न सिर्फ सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां एसिडिटी नियंत्रित करने और विटामिन की कमी दूर करने वाली टेबलेट का सैंपल फेल हो गया है। ये सैंपल जून माह में दो मेडिकल स्टोर से लिए गए थे। सैंपल फेल होने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने…

Attack On Mining Officer : अवैध खनन परिवहन की चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला, 9 नामजद 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में खनन माफियाओं का आतंक जारी है। ओवरलोड खनन वाहनों की चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी और टीम पर खनन माफियाओं के गुर्गों ने न सिर्फ जानलेवा हमला कर दिया बल्कि गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। खनन अधिकारी को बड़ी संख्या में ट्रक चालकों और फील्डरों की भीड़ के चंगुल से निकल कर भागना पड़ा। जिससे उसकी जान बच पाई। हालांकि ट्रक चालकों और फील्डरों ने काफी दूर तक उनकी गाडी का पीछा भी किया। खनन अधिकारी की तहरीर पर 9 नामजद और…