सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पुरे होने के मौके पर सरकार द्वारा कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। सहारनपुर के कम्पनी बाग़ में भी सरकारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने जहां योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं वहीं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभाविंत किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई योजनाओं का बी बखान किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” होता था और बीजेपी सरकार ने “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” दिया है। वहीं राणा सांगा पर दिए विवादित ब्यान पर उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी फटकार लगाई है।
आपको बता दें योगी सरकार के आठ साल पुरे होने पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपबधियाँ गिनाई है। राणा सांगा पर की गई टिपण्णी के सवाल पर उन्होंने सपा राज्य सांसद रामजी लाल सुमन को खूब खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं समर्थन करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया है।
उन्होंने कहा कि जो राणा सांगा के लिए अपमान जनक शब्द बोलता है वो पागल हो चुका है वो पागल इंसान है और जो उसका समर्थन करता है उसकी सोच पर भी सोचना पड़ेगा। राणा सांगा एक महान योद्धा थे महान राष्ट्र भक्त थे। उनको गद्दार कहने वाला व्यक्ति देश का गद्दार है। उसको माफ नहीं किया जा सकता। कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में बोलने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है। संसद में किसी शब्द को बोलने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन इस देश की जनता इसे माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा किवह व्यक्ति जिसके शरीर में 81 घाव थे। उसके बाद भी युद्ध करता रहा और विदेशी आक्रांता बाबर ने कुछ देश द्रोहियों के साथ मिल कर उसको जहर देकर मार दिया था। बाबर जानता था अगर राणा सांगा खड़े हो गए तो पराजित करके भारत से बाहर भेजेगा।
भाजपा नेता द्वारा पत्नी और बच्चों के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि देखिए वो भाजपा नेता नहीं है। 2019 से योगेश रोहिला भारतीय जनता पार्टी से बर्खास्त है। हत्यारे योगेश को घटना के बाद नहीं बल्कि 6 साल पहले प्राथमिक सदस्यता से निष्काशित चल रहा है। उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। बीजेपी में किसी भी अपराधी की कोई जगह नहीं है। अपराधी के लिए सरकार ने जेल की व्यवस्था की हुई है। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...