Published By Anil Katariya
Loksabha Chunav Dehli : शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया हुआ है। सत्तारूढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अनुपस्तिथि का फायदा उठाने का प्लान बना रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) सूत्रों का दावा भाजपा के प्लान पर पानी फेर रहा है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा और INDIA गठबंधन का वोट बैंक लगभग बराबर हो गया है। जिस दिन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है उसी दिन से INDIA गठबंधन के वोट प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की सभी सीटें इस बार INDIA गठबंधन को मिलने जा रही है।
ये भी पढ़िए … जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल ने भेजा सन्देश, पत्नी सुनीता ने संदेश पढ़कर सुनाया
आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिशोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत एक के बाद एक AAP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के साथ महारैली करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
सूत्रों का कहना है कि AAP संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के जेल जाने के बाद भाजपा को लगा था कि आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले दिन से षड्यंत्र हो रहा है। लोकतंत्र के साथ चुनी हुई सरकार की हत्या कर रहे हैं। Loksabha Chunav Dehli
ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी
गठबंधन होने के बाद से भाजपा और इंडिया का काडर वोट लगभग बराबर हो गया। जब से मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस बार सभी सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी। इंडिया गठबंधन नहीं चाहता की दिल्ली में कोई भी ऐसी स्थिति बने, जिससे भाजपा अराजकता का माहौल बताकर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो सके। दिल्ली में अधिकारियों को लेकर आम आदमी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। दिल्ली में अधिकारियों को रूल करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और वह केंद्र की ही बात सुनते हैं। Loksabha Chunav Dehli
ये भी देखिये …
ये भी पढ़िए … कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, क्या केंद्र की सत्ता में लौट पाएगी कांग्रेस ?
अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब केवल फांसी चढ़ाना बाकी है। वह सरकार और पार्टी दोनों मजबूती से चलाएंगे। दिल्ली में सरकार पहले की तरह मजबूती के साथ चलती रहेगी। मनीष सिसोदिया एक विधायक के तौर पर सभी पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे है, फिर केजरीवाल तो सीएम हैं। साथ ही कहा कि गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। सीएम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से विधानसभा चुनाव जैसा माहौल बन गया है। Loksabha Chunav Dehli
ये भी देखिये … अपनी बार-बार हार को लेकर बड़ी बात बोल गए इमरान मसूद
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ के पूर्व नेता जो पार्टी को छोड़कर चले गए थे उनसे भी संपर्क किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही वह एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। रामलीला मैदान में होने वाली महारैली लोगों में एक नई चिंगारी पैदा करेगी। रामलीला मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली के बाद दिल्ली में फिर से इंडिया गठबंधन के समर्थन में सभी लोग एक जुट होकर खड़े होंगे। Loksabha Chunav Dehli